5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

गांव ढिगारिया में मंगलवार दोपहर बाद 16 वर्षीय बालिका बिजली की चपेट में आ गई। गम्भीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत

बीदासर. गांव ढिगारिया में मंगलवार दोपहर बाद 16 वर्षीय बालिका बिजली की चपेट में आ गई। गम्भीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस थाने के एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के ताऊ चैनाराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई नानूराम की पुत्री सुशीला मंगलवार दोपहर अपनी ढाणी रोही ढिगारिया के खेत में थी जो खेत में काम कर रही थी। काम करते समय घरेलू बिजली की चपेट में आ गई। पुलिस ने मृ़तका के ताऊ चैनाराम की रिपोर्ट पर मरग का मामला दर्ज कर सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सगे देवर के साथ फरार हुई भाभी
सादुलपुर. गांव सरदारपुरा में एक युवक सगी भाभी को भगा ले गया। इस संबंध में हमीरवास पुलिस के कार्यवाहक थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव सरदारपुरा निवासी पीडि़त दलित व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि सात जनवरी को खाना खाकर वह पत्नी एवं परिवारजनों के साथ घर में सो गया। सुबह देखा तो उसकी पत्नी गायब थी। खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पत्नी को छोटा भाई रामफल बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जाते-जाते उसकी पत्नी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं दस हजार रुपए नकद भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।