5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

है भगवान बच गई नौ बच्चों की जान

गांधी विद्या मंदिर स्थित बेसिक पब्लिक स्कूल की वैन शुक्रवार को पलट गई जिसके कारण वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार शहर से बच्चे लेकर वेन स्कूल जा रही थी कि स्कूल के पास अचानक वेन पलट गई।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

है भगवान बच गई नौ बच्चों की जान

सरदारशहर. गांधी विद्या मंदिर स्थित बेसिक पब्लिक स्कूल की वैन शुक्रवार को पलट गई जिसके कारण वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार शहर से बच्चे लेकर वेन स्कूल जा रही थी कि स्कूल के पास अचानक वेन पलट गई। इसके कारण वैन में सवार अरविन्द सिद्ध, जेसिका, वद्र्धन, अनमोल, किजल, ललित भाट, भावेश सारण, देवेन्द्र व हर्षवद्र्धन घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। गांधी विद्या मंदिर की एक स्कूली वैन कुछ महिने पहले आसलसर कुङ्क्षडया के पास ट्रक से टकरा गई थी। जिसके कारण वैन के चालक की मौत हो गई। तथा आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए थे।


बस से कुचलकर दो की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीदासर. सीकर-नोखा स्टेट हाइवे २० पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कस्बे के वार्ड १९ दड़ीबा के प्रजापत समाज के दो व्यक्तियों की हुई मौत के दर्ज मामले में पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने शुक्रवार को टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर लिया तथा वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मौत के दर्ज मामले में दिल्ली से नोखा चलने वाली बस को जब्त कर वाहन चालक विशम्भर लाल उर्फ सुनिल जाट निवासी देवरोड जिला झुुंझनूं को गिरफ्तार कर लिया गया है।