
dbh news
चूरू.
हर जरूरतमंद को खून उपलब्ध कराने वाला राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल का ब्लड बैंक इन दिनों की खून की भारी कमी से जूझ रहा है। इसके कारण मरीजों व उनके परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
जानकारी के मुताबिक खून के बदले खून नहीं देने पर इन दिनों खून मिलना मुश्किल हो गया है। बहुत जरूरी होने पर ही बिना खून लिए खून दिया जा रहा है। फिर भी प्रतिदिन जितने यूनिट खून मरीजों व घायलों को दिए जा रहे हैं उतने यूनिट खून नहीं आ रहे। निगेटिव ग्रुप की भारी कमी है। ए व ओ ग्रुप में निगेटिव ब्लड एक भी यूनिट नहीं है। वहीं एबी ग्रुप में एक भी यूनिट खून नहीं है। ऐसे में उक्त ग्रुप के मरीजों के आने पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
20 जून को ब्लड की स्थिति
ग्रुप पॉजिटिव निगेटिव
ए 12 00
बी 25 08
ओ 19 00
एबी 00 00
जानिए बीते पांच दिनों में ब्लड की स्थिति
दिनांक इतने यूनिट आए इतने दिए
16 19 16
17 28 30
18 25 35
19 37 40
20 24 (दो बजे तक) 28
कैम्प नहीं लगने से हुई कमी
ब्लड बैंक के वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन सुभाष राजपुरोहित ने बताया कि 18 जून को लगे रक्तदान शिविर से काफी राहत मिली। नहीं तो ब्लड का संकट और बढ़ जाता है। चूंकि प्रतिदिन खून आने से अधिक यूनिट मरीजों को दिए जा रहे हैं। शिविर में 53 यूनिट रक्तदान हुआ था।
दानदाता आगे आएं तो दूर हो संकट
जिले में रक्तदाताओं की कमी नहीं है ऐसे में यदि रक्तदाता आगे आते हैं तो शीघ्र ही ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर हो सकती है। कई स्वंयसेवी संगठन हैं जो रक्तदान शिविर लगाते रहते हैं ऐसे में यदि संस्थाएं रक्तदान शिविर लगाती हैं तो यह संकट दूर हो सकता है। संकट की इस स्थिति में संस्थाओं को आगे आन चाहिए।
''मई व जून में कोई विशेष कैम्प नहीं लगने के कारण ब्लड बैंक में खून की कमी हुई है। कोई बड़ा कैम्प लगने के बाद ही खून की कमी दूर हो पाएगी।''
डा. रवि अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी, डीबीएच, चूरू
Published on:
20 Jun 2018 11:04 pm
