4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

नेशनल हाईवे 11 पर रतनगढ़ से तीन किमी दूर गुरुवार सुबह कोहरे के काण एक कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार पति की मौत हो गई तथा पत्नी घायल हो गई
2 min read
Google source verification
churu news

हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

रतनगढ़.

नेशनल हाईवे 11 पर रतनगढ़ से तीन किमी दूर गुरुवार सुबह कोहरे के काण एक कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार पति की मौत हो गई तथा पत्नी घायल हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि (6 0) वर्षीय पूनमचंद सोनी व उसकी पत्नी (55) वर्षीय आनंदी जयपुर से सरदारशहर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 11 पर रतनगढ़ से ३ किलोमीटर दूर कोहरा होने के कारण कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में पूनमचंद सोनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया। वहीं आनंदी को जयपुर रैफर कर दिया।


ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


सरदारशहर. भानीपुरा थाने के गांव मालसर फांटे के पास बुधवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। वही दूसरा सवार घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार कानड़वास निवासी सिकंदर कायमखानी 22 व शमशाद खां कायमखानी 24 बाइक पर सवार होकर अपने गांव कानड़वास जा रहे थे। मालसर फांटे के पास एक ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसके कारण शमशाद की मौत हो गई वहीं सिकन्दर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहन जब्त किया। पुलिस ने गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शमशाद चूरू में बाइक ठीक करने का काम करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के शमशाद के तीन बहने हैं। परिवार के लोग खेती का कार्य करते हैं।

जीप पलटने से एक घायल


कातर. कातर व जसरासर के बीच संतुलन बिगडऩे से पलट गई। इसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बम्बू निवासी पूनमचंद जाट जीप में नोखा से बम्बू आ रहा था। स्टेट हाइवे 20 पर कातर से आठ किमी दूर जसरासर की तरफ जीप का अचानक सन्तुलन बिगडऩे से पलट गई। इससे पूनमचंद घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसका बड़ा भाई रामप्रताप मौके पर पहुंचा और कातर में प्राथमिक इलाज करवाया गया है।