4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं आनंदपालसिंह गैंग का आदमी, ले लूंगा तेरी जान

गांव के युवा समाजसेवी व भारतीय संस्कृति युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर प्रजापति ने थाने में जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

मैं आनंदपालसिंह गैंग का आदमी, ले लूंगा तेरी जान

सांडवा. गांव के युवा समाजसेवी व भारतीय संस्कृति युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर प्रजापति ने थाने में जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसे बुधवार रात करीब 10 बजे 5053134 व 5027924 नंबरों से कॉल आया और वह अपने आप को यह कहते हुए धमकी दे रहा था कि मैं आनंदपाल गैंग का आदमी बोल रहा हूं तूने सड़क निर्माण वह पेड़ कटाई के खिलाफ काफी शिकायतें कर रहा है, तुझे कल बीदासर जाने से पहले मार दूंगा ऐसी फोन पर धमकी दी। रिपोर्ट में यह भी बताया कि मैं कब और कौन सी बस से सफर करता हूं और कितने बजे वापस सांडवा आता हूं इन सभी बातों को बताते हुए वह धमकी दी और धमकी देने वाले ने आरएमडी सड़क निर्माण करने वाली कंपनी का नाम लेते हुए भी धमकी दी। अपमानजनक और अश्लील भाषा का भी प्रयोग किया।


पहले भी हो चुकी है जान से मारने की कोशिश
रिपोर्ट में जुगल किशोर प्रजापति ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसको जान से मारने की कोशिश हो चुकी है। मोबाइल पर पहले भी कई बार ओटीपी आए जिस पर मैंने ध्यान नहीं दिया जिससे मेरे मोबाइल के डाटा भी चुराए गए। यह भी बताया गया कि उसके द्वारा दुष्कर्म पीडि़तों के पक्ष में लड़ाई लडऩे के कारण और दुष्कर्मियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण न्यांगली गैंग को सुपारी देने की भी किसी आदमी से सूचना मिली। पुलिस ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मामला दर्ज किया। जांच बीदासर पुलिस थाना एसएचओ करेंगे। रिपोर्ट दर्ज कराने साथ गए गांव के सभी लोग व युवा ने पुलिस को अपराधियों के जल्द से जल्द पकडऩे व उन पर कोई सख्त कार्रवाई करने की मांग की।