
चूरू/रतनगढ़। राजस्थान सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवा ने शनिवार को अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया। इससे पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने शिवाजी सेवा संस्थान में कार्यकर्ता व समर्थकों की बैठक ली। बैठक के बाद मंत्री रिणवां हजारों समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निर्वाचन कार्यालय पहुँचे। इस दौरान समर्थकों ने रिणवां के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मुख्य बाजारों में मंत्री रिणवां का जगह जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं ढोल ताशों की गूंज व आतिशबाजी के बीच मंत्री रिणवां ने अपना नामांकन स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग अधिकारी संजू पारीक को सौंपा।
गौरतलब है कि मंत्री रिणवां का टिकट काट कर भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेश महर्षि को भाजपा का प्रत्याशी बना दिया। इससे आहत हुए रिणवां ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। मंत्री रिणवां ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका मुख्य लक्ष्य रहा है।
जनता जीत के बाद मेरी पार्टी तय करेगी
अगर जीत गये तो जीत के बाद कौनसी पार्टी जॉइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव लड़ाने वाली जनता है जनता जीत के बाद मेरी पार्टी तय करेगी। उनके साथ पालिकाध्यक्ष इन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष रामगोपाल, भाजपा के कई पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Published on:
18 Nov 2018 01:52 am
