7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत ने दुनिया को सद्भाव का संदेश दिया

अपने स्वागत में बोले अफगानिस्तान के मंत्री रहे शाहरानी

2 min read
Google source verification
churu news

churu news

चूरू.

भारत भ्रमण पर आए अफगानिस्तान के खान पेट्रोलियम मंत्री रहे वाहिदुल्लाह शाहरानी ने कहा कि भारत ने दुनिया को सद्भाव का संदेश दिया। भारत व अफगानिस्तान की मित्रता सदियों पुरानी है जो आगे भी चलती रहेगी। वे रविवार को मंडेलिया हाउस में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले पीसीसी उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया के नेतृत्व में शाहरानी का अभिनंदन किया गया। शहरानी ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को हमेशा विश्व शांति व सद्भाव का संदेश दिया है। मण्डेलिया ने कहा कि शांति, सद्भाव व भाइचारे के साथ मिलजुल कर देश व समाज का नव निर्माण करना ही हमारे देश का मकसद है। अध्यक्षता अबरार खान ने की। आदूराम न्यौल, सोहनलाल मेघवाल, मो. हुसैन निर्बाण, आशाराम सैनी, महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, किशनाराम बाबल, हरिराम पूनिया, नानकराम डूडी, सुबोध मासूम, असलम खोखर, पार्षद चन्द्रप्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन लीलाधर चुलेट ने किया।

चूरू. तारानगर के चौधरी अतिथि गृह में वाहिदुल्ला शाहरानी का अभिनंदन किया गया। शाहरानी खान ने कहा कि भारत व अफगानिस्तान के हमेशा से ही अच्छे व मजबूत रिश्ते रहे हैं। भविष्य में दोनों देशों के विकास व शांति के लिए ये रिश्ते जरूरी हैं। आयोजक भीमसिंह बीका, राजेन्द्र सहारण, याकुब तेली, सुमेर सैनी, शेर मो., मुकारब खां, डा. महेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, भंवरू खां ने शाहरानी का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सैनी हाउस में भी शाहरानी खान का शिक्षक डालूराम सैनी की ओर से अभिनंदन किया गया।

आगामी बैठक की तैयारियों पर चर्चा

चूरू. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को तारानगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में 31 जुलाई को होने वाली बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता नरेन्द्र बुडानिया की मौजूदगी में गांवों में दौरा कर कांग्रेस को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष जयचंद शर्मा, कृष्ण सहारण, पुष्करदत इंदौरिया, मनीराम व्यास, सुरेन्द्र सहारण सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।