6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां बोरे में बंद मिला इंडियन आर्मी का यह जवान, बड़ी साजिश की आशंका!

Indian Army Soldier : जवान राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में संदिग्ध हालत में मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
sadulpur news

soldier news churu rajastha

सादुलपुर. लगभग नौ दिन पहले भारतीय सेना में ट्रेनिंग के लिए घर से निकला एक जवान राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में संदिग्ध हालत में मिला है। यह जवान शनिवार शाम को चूरू रोड पर स्थित सादुलपुर डीएसपी कार्यालय के सामने बेहोश पड़ा मिला है।

लोगों के अनुसार रेलवे लाइन एवं सड़क के बीच झाड़-झंखाड़ में मिलार यह भारतीय सैनिक एक बोरे में बंद था। फिलहाल सैनिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह उपचाराधीन है। हालांकि सैनिक के बोरे में बेहोश मिलने की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

सूचना पर थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा एवं एसआई अमित कुमार मय पुलिस दल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सैनिक बेहोश था।

इंडियन आर्मी के इस जवान के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान झुंझुनूं जिले के किडवाना गांव निवासी विक्रमसिंह पुत्र शेरसिंह शेखावत के रूप में हुई है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

सादुलपुर के लोगों में यह हो रही चर्चा
सादुलपुर के लोगों में चर्चा है कि सैनिक झुंझुनूं से सादुलपुर होते हुए दिल्ली जा रहा होगा। रास्ते में किसी वारदात को शिकार हो गया। वारदात को अंजाम देने वालों ने ही उसे बोरे में बंद करके सड़क किनारे झाड़ झंखाड़ में पटका होगा। हालांकि पूरे मामले की वास्तविकता का पता सैनिक के होश में आने और पुलिस पड़ताल से ही चल पाएगा।

झुंझुनूं देता है सर्वाधिक फौजी
उल्लेखनीय है कि देश को सर्वाधिक फौजी और शहीद देने में झुंझुनूं पूरे राजस्थान में अव्वल है। जिले के गांव-गांव में शहीद प्रतिमाएं और घर-घर फौजी बेटे इस बात का सबूत हैं। सादुलपुर में मिला यह सैनिक नौ दिन कहां रहा और इसके साथ क्या घटना हुई। यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।