
churu photo
सुजानगढ़.
पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर सोमवार को प्रधान गणेश ढाका ने ताला जड़ दिया। उन्होंने ताला जड़कर राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के चल रहे 13वें दिन के आंदोलन व कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। प्रधान ने राज्य सरकार से आंदोलनकारी कर्मचारियों की मांगें माने जाने की मांग की। धरने पर बैठे कार्मिको को ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलामंत्री जीवनमल नेहरा ने 26 सितम्बर को जिला स्तर पर होने वाली वाहन रैली में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के समन्वयक ठाकुरमल कताला, उपशाखा मंत्री जुगल किशोर कालेर, भंवरलाल बिजारणियां, जगदीशप्रसाद, घनश्याम भाटी, मोहनलाल नेहरा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सादुलपुर. पंचायतीराज सेवा परिषद के बैनर तले पंचायत प्रसार अधिकारियों तथा ग्राम विकास अधिकारियों का संयुक्त अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन जारी रहा। पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयवीर पूनिया ने नेतृत्व में चल रहे धरने स्थल पर कार्मिकों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं मांगों के समर्थन में पंचायत समिति कार्यालय पर ताला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपशाखाध्यक्ष सतवीर सिंह कड़वासरा ने भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया।
बीदासर. राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारीगण का धरना सोमवार को १२वें दिन भी जारी रहा। वही सरंपच संघ द्वारा कार्मिको को समर्थन दिए जाने पर ग्राम पंचायतों पर ताले लगे रहे। धरने को इंयारा सरंपच सोहनलाल लोहमरोड़, दूंकर सरंपच पूनाराम मेघवाल ने समंर्थन दिया धरना जारी
तारानगर. राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के कार्मिकों ने मांगों को लेकर 13वें दिन भी कार्य का बहिष्कार कर पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना दिया। कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा
लाडनूं. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद जयपुर के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर उपशाखा लाडनूं की ओर से पंचायत समिति के सामने सोमवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर भी रहे। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचे उपभोक्ता मामलात विभाग सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
Published on:
25 Sept 2018 12:36 pm
