5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने थामा कांग्रेस का हाथ

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा सरकार में देव स्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। गुरुवार को चूरू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिणवा ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा सरकार में देव स्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। गुरुवार को चूरू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिणवा ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने थामा कांग्रेस का हाथ

चूरू।
Bjp सरकार में देव स्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा Rajkumar Rinwa ने Congress का हाथ थाम लिया है। गुरुवार को चूरू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे की उपस्थिति में रिणवा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। रिणवा तीन बार भाजपा के विधायक रहे। उनके रहते हुए इलाके में भाजपा आगे बढ़ी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। अब उनकी घर वापसी हो रही है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने एक बार निर्दलीय के तौर पर भी चुनाव लड़ा था। इस दौरान भाजपा के नेताओं की नजर रतनगढ़ सीट पर पड़ी और उन्होंने रिणवा को भाजपा में ले लिया। लेकिन विधानसभा चुनाव 2018 में उनकी भाजपा ने ही टिकट काट दी। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोक दी। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन अब चूरू में भाजपा की गणित बिगाडऩे की राह पर निकल पड़े है।