6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..रिश्ते हुए तार-तार, इस छोटी सी बात से नाराज़ युवक ने ताऊ-ताई पर ही कर दिया तलवार से हमला, घटना जान कांप जाएगी रूह

..रिश्ते हुए तार-तार, इस छोटी सी बात से नाराज़ युवक ने ताऊ-ताई पर ही कर दिया तलवार से हमला, घटना जान कांप जाएगी रूह
2 min read
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Apr 18, 2019

crime

crime

चूरू/चिड़ावा।

राजस्थान में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार शहर के किसी न किसी हिस्से में वारदात की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में प्रदेश के चूरू जिले ( Crime in Churu ) के चिड़ावा शहर में युवक ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। शहर के वार्ड 24 में गोशाला रोड पर गुरुवार दोपहर में भतीजे ने तलवार से वार कर बुजुर्ग दंपति को घायल कर दिया। जिनको गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। हमले के बाद आरोपी युवक ने अपने आप को पुलिस ( Rajasthan Police ) के हवाले कर दिया। तलवार के हमले में घायल बुजुर्ग दंपति हमलावर के रिश्ते में ताऊ एवं ताई लगते हैं।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे घर की सीडिय़ों पर पदचाप की आवाज सुनी। जिस पर घर के मालिक शिवप्रसाद तामड़ायत ने अपनी पत्नी सुशीला को बाहर भेजा। जहां आरोपी भिवानी निवासी अतुल कुमार तलवार लिए खड़ा था। जैसे ही सुशीला बाहर निकली, आरोपी युवक ने कार्टन में रखी तलवार निकाली और हमला कर दिया। युवक ने सुशीला पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बाहर हो-हल्ला सुनकर शिवप्रसाद भी बाहर आया। जिस पर भी युवक ने तलवार से हमला बोल दिया। शिवप्रसाद ने कुर्सी से बचाव करने के प्रयास किए। मगर तलवार से कुर्सी भी टूट गई। पीडि़त दंपति ने शोर-शराबा किया तो आरोपी भाग गया। इस बीच किसी ने पुलिस को शिकायत सूचना दी। जिस पर हैड कांस्टेबल प्रहलाद यादव व चालक जोगेंद्र बराला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ.अनिल लांबा ने घायलों का उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में पीडि़त शिवप्रसाद ने आरोपी युवक अतुल के खिलाफ तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

मामले की जांच एएसआइ रोहिताश्व सिंह कर रहे हैं। हमले के बाद पुलिस थाने पहुंचा- बुजुर्ग दंपति पर तलवार से हमला करने के बाद आरोपी युवक पुलिस थाने पहुंचा। उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। युवक के पिता की ताऊ शिवप्रसाद के घर के पास ही जमीन है। मगर शिवप्रसाद का परिवार युवक अतुल के पिता को घर में नहीं घुसने देता। ऐसे में युवक अपने ताऊ एवं ताई से रंजिश रखने लगा। जिसके चलते ही हमला किया गया।

मिर्ची पाउडर साथ लाया- हमलावर

युवक तलवार के साथ मिर्ची पाउडर साथ लाया था। युवक ने अपनी ताई पर हमले से पहले मिर्ची पाउडर भी फेंका। मगर वह आंखों में नहीं गिरा। ऐसे में युवक ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से दो कुर्सी भी टूट गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा भी लिया।