6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां पुलिस थाने में युवक ने लगाई फांसी, चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था थाने

राजस्थान में यहां पुलिस थाने में युवक ने लगाई फांसी, चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था थाने
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Feb 06, 2019

चूरू/रतनगढ़।

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में युवक के पुलिस थाने में ही फांसी लगाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ जिले के वार्ड 19 निवासी दिनेश कुमार प्रजापत को पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाना लेकर आयी थी। इस दौरान युवक ने शौचालय जाने का पूछा और पुलिस थाने के शौचालय में ही फांसी लगा ली।

रतनगढ़ थाना पुलिस दिनेश कुमार को एक सप्ताह पहले हुई बकरियां चोरी के मामले में थाने लायी थी। इस दौरान युवक ने पुलिस थाने में शौचालय जाने के बहाने से फांसी लगा ली।

पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ एएसपी सतनाम सिंह व नायब तहसीलदार भी पहुंचे हैं। वहीं जिले के कई थानों का जाप्ता पहुँचने की भी संभावना है।