
चूरू/रतनगढ़।
तहसील के गांव परसनेऊ में देर रात 12.30 बजे एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिडक़कर खुद को आग लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसनेऊ निवासी 25 वर्षीय माया पत्नी राम कुमार नायक ने अपने घर में बने झोंपड़े में मिट्टी का तेल छिडक़कर खुद को आग लगाई। शोर मचाने पर परिवार के ही लोगों ने उसके घर पहुंचकर माया के बदन पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद घायल माया को रतनगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर राजलदेसर पुलिस व रतनगढ़ एसडीएम अर्पिता सोनी भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। एसडीएम अर्पिता सोनी ने घायल महिला माया के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार माया 90 प्रतिशत जल चुकी होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। वहीं रतनगढ़ चिकित्सकों ने माया का प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर हालत में बीकानेर रैफर कर दिया।
5 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, नहीं है कोई संतान
गौरतलब है कि माया की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। माया के कोई संतान भी नहीं है। पिछले कई दिनों से वह मानसिक परेशान बताई जा रही है। जिसके कारण देर रात उसने यह कदम उठाया। वहीं राजलदेसर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है तथा घायल माया का बीकानेर के पीबीएम में उपचार जारी है।
वहीं इधर... सांगानेर पुलिया से कूदा युवक, हुई मौत
जयपुर। सांगानेर पुलिया से बुधवार सुबह नौ बजे एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर जान दे दी। मतृक गले के केंसर से ग्रसित बताया जा रहा है। फिलहाल व्यक्ति के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक मसनलाल (47) लॉयन्स कॉलोनी सीताबाड़ी का रहने वाला है। सुबह मसनलाल ने सांगानेर पुलिया से कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Updated on:
20 Mar 2019 03:03 pm
Published on:
20 Mar 2019 03:03 pm
