
churu photo
सादुलपुर.
वन विभाग के सामने स्थित गंदे पानी के जोहड़ में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव एक-दो दिन पुराना है। शर्ट एवं पायजामा पहने हुए है। उम्र ३०-३२ वर्ष के बीच है। मृतक के शरीर पर चोट भी है, जो मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान संजय नायक (३३) निवासी गांव धावठड़ी लुहारू हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक राजगढ़ के वार्ड एक स्थित ननिहाल से दो दिन पहले गायब हुआ था। इसके बाद उसका कहीं पर पता नहीं लगा। वह ननिहाल में रहकर मजदूरी करता था। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई इस पर संदेह। शाम तक परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इस संबंध में डीएसपी सुरेशचंद्र जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद जिले में हुई गुमशुदगी के मामलों को खंगालकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू की गई जो शाम को सफल हो गई। सीमावर्ती हरियाणा के बहल, सिवानी, भिवानी, लुहारू आदि थाना क्षेत्रों में भी सूचना और फोटो भिजवाई दी गई थी।
सर्पदंश से छात्र की मौत
रतनगढ़. गांव गुसांईसर में बुधवार को कृषि कार्य के दौरान सर्पदंश से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वार्ड २५ निवासी गौरीशंकर का बेटा मनीष (३०) बुधवार को खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान उसे सर्पने काटलिया। घायल हालत में उसे राजकीय सामान्य अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय राजलदेसर के पास उसने दम तोड़दिया। पुलिस नेपोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
फंदे पर झूला व्यक्ति
रतनगढ़. कस्बे के वार्ड ३५ में बुधवार को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वार्ड ३५ निवासी शंभुदयाल रैगर (४०) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक मानसिक रूप से बीमार रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के छोटे भाई राकेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
गई है।
Published on:
20 Sept 2018 11:58 am
