5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक कृष्णा पूनिया बोली, पानी चोरी पर लगाएं रोक

सिंचाई विभाग नोहर में सिधमुख नहर वितरिका को लेकर वार्षिक रेगुलेशन की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरितमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि सिधमुख वितरिका के रेगुलेशन के समय तय सीमा के 8 दिन का पूरा पानी वितरिका में दिया जाए।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

विधायक कृष्णा पूनिया बोली, पानी चोरी पर लगाएं रोक

चूरू/सिधमुख. सिंचाई विभाग नोहर में सिधमुख नहर वितरिका को लेकर वार्षिक रेगुलेशन की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरितमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि सिधमुख वितरिका के रेगुलेशन के समय तय सीमा के 8 दिन का पूरा पानी वितरिका में दिया जाए। उन्होंने कहा कि वितरिकाओं में जहां से भी पानी चोरी किया जा रहा है। उन प्रतिबंध लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को सिंचाई के लिए उनके हक का पानी मिल सके। पूनिया ने कहा कि नहर से संबंधित 14 गावों के किसान आज भी पानी के लिए आन्दोलन कर रहे हैं और नहर में सिचंाई विभाग द्वारा पानी नहीं दिया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी सुभाष भडिय़ा ने पुराने रेगुलेशन के तहत रसलाना वितरिका के 0 से 9 किमी कर पानी की बारी देने की मांग की। बैठक में नोहर विधायक अमित चाचाण, भादरा विधायक बलवान पूनिया, प्रधान अमरसिंह, करतार सिंह टाण्डी, सीताराम अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।