4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच दिनों से पानी को तरस रहे मोहल्लेवासी

शहर में राजाजी की कोठी क्षेत्र के मोहल्लेवासी पिछले पांच-छह दिनों से पीने के लिए पानी को तरस रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

पांच दिनों से पानी को तरस रहे मोहल्लेवासी

सुजानगढ़. शहर में राजाजी की कोठी क्षेत्र के मोहल्लेवासी पिछले पांच-छह दिनों से पीने के लिए पानी को तरस रहे हैं। गत दिनों से बाधित हुई पेयजलापूर्तिके कारण लोगों को पानी के जुगाड़ के लिए भटकना पड़ रहा है। मोहल्ले की आसमां ने बताया कि घरों के नलों में 5-6 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। फातिमा बानू ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार बताने के बावजूद समाधान नहीं किया गया है।इसलिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के पीछे बड़े पंप हाऊस के वॉल से पानी लाना पड़ता है। पंप हाऊस पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सैकड़ों महिलाओ की भीड़ लगी रहती है।

जेब से रुपए खर्च कर वन्य जीवों के लिए किया पानी का इंतजाम
सांखू फोर्ट. गांव में विजयपुरा रोड हरिराम जी मंदिर के पास वन विभाग की ओर से वन्य जीवों के लिए करीब पांच वर्ष पहले बनवाई गईपानी की खेळ तो बनवादी। मगर इसमें आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में पानी की तलाश में यहां आने वाले वन्य जीव जंतुओं को प्यासा ही भटकना पड़ता। ये देखकर गांव के लोगों ने रविवार को गो शाला सचिव भंवरलाल गोस्वामी, दिलीप मोहता, गोशाला अध्यक्ष अरुण दीक्षित, बृजमोहन कारगवाल, राधेश्याम चांगल, नरेंद्र काजला, वीरेंद्र व महिपालसिंह राठौड़ ने इस खेळ की सफाई की। बाद में अपनी जेब से रुपए खर्च कर जीव-जंतुओं के लिए टैंकर से पानी डलवा दिया। सचिव भंवरलाल गोस्वामी ने कहा कि खेळ में नियमित पानी व गायों के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अंतर राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए।