4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिक खांसी, रात में पसीना आए तो कराएं जांच

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया की अध्यक्षता में टीबी रोग जागरूकता संबंधी स्टीकर का विमोचन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

अधिक खांसी, रात में पसीना आए तो कराएं जांच

चूरू. कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया की अध्यक्षता में टीबी रोग जागरूकता संबंधी स्टीकर का विमोचन किया गया। एडीएम सौंकरिया ने कहा कि टीबी को जड़ से मिटाने की भावना के साथ चिकित्सा विभाग को काम करना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी नरेश बारोठिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. देवकरण गुरावा एवं जिला क्षय निवारण केन्द्र रतनगढ़ के चेस्ट विशेषज्ञ डा. मुकेश कालेरा मौजूद थे। सीएमएचओ डा. शर्मा ने बताया कि यह स्टीकर जिले की रोडवेज बसों/ऑटो/अन्य वाहनों में लगाए जाएंगे जिससे आमजन में टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं सावधानियां आदि के बारें में जागरूक किया जाएगा। चेस्ट विशेषज्ञ डा. कालेरा ने बताया कि किसी को दो हफ्ते से अधिक खांसी, रात में पसीना आना, लगातार बुखार आना, भूख न लगना और वजन घटना लक्षण है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर टीबी की जांच करवाएं जिले में वर्तमान में करीब 2550 टीबी रोगी संचालित है। राज्य सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए 500 रुपए की सहायता दी जा रही है।