5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद कस्वा ने किया कक्ष व बरामदे का लोकार्पण

गांव नरवासी में बनारसी देवी लोक कल्याण संस्थान में
2 min read
Google source verification
churu mp news

churu photo

सादुलपुर.

गांव नरवासी में बनारसी देवी लोक कल्याण संस्थान में शनिवार को सांसद कोटे से निर्मित कमरा मय बरामदा का लोकार्पण सांसद राहुल कस्वा ने किया। सांसद ने कहा कि जागरुकता से ही विकास कार्यों में गुणवत्ता संभव है। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष कमला कस्वा ने योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता रामसिंह कस्वा ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। इस दौरान वहां ग्रामीणों ने सांसद कस्वा से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने, खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण करने एवं टॉयलेट-बाथरूम निर्माण तथा दीनदयाल उपाध्याय योजना में विद्युत कनेक्शन की मांग की। इस पर सांसद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मचंद गोदारा, देहात भाजपा अध्यक्ष सतवीर पूनिया, राजेश पूनिया, देहात उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापत, सुखदेवराम सुंडा व संस्था के अध्यक्ष बलवानसिंह नीमीवाल ने विचार व्यक्त किए।

रेलवे प्लेटफार्म पर वाटर कूलर का लोकार्पण
रतनगढ़. यहां के रेलवे प्लेटफॉर्म पर भरी गर्मी मेंअब यात्रियों को शीतल जल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस परेशानी को देखते हुए दानदाताओं ने समस्या का निराकरण कर दिया है। शनिवार को दानदाताओं की ओर से प्रदत्त वाटर कूलर का लोकार्पण नगरपालिका में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र बबेरवाल ने किया। इस मौके पर बबेरवाल ने कहा कि इस प्लेटफार्म पर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों को इस परेशानी से राहत देने के लिए हरिमोहन दुबे की स्मृति में उनकी बेटी शशिबाला दु़बे ने ६३ हजार की लागत से वाटर कूलर लगवाकर बेटी होने के गौरव को बढ़ाया है। रतनगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन में दिन में कई रेल गाडिय़ों का आना-जाना रहता है। रेलवे स्टेशन पर पानी की सुविधा तो है लेकिन शीतल पेय नहीं मिल पाता था। इस समस्या को लेकर यात्री हमेशा परेशान रहते थे। इस गंभीर परेशानी को देखते हुए दानदाता परिवार आगे आया और रेलवे के अधिकारियों से बातचीत कर स्टेशन पर वाटर कूलर सिस्टम लगाने की अनुमति ली। इस मौके पर अशोक सारस्वत, राजपाल सिंह, किरणपालसिंह, लक्ष्मीचंद मीणा, हरि प्रकाश, अजयकुमार, आनंदबाला, इंदुबाल व राजकुमार दाधीच आदि उपस्थित थे।