5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम व प्रजापति समाज की प्रतिभाएं हुए सम्मानित

यहां रतनगढ एवं सुजानगढ़ में रविवार को मुस्लिम एवं प्रजापति समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
2 min read
Google source verification
churu pratibha samman news

churu photo

रतनगढ़.

कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। वे रविवार को ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की ओर से पं.दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में हुए द्वितीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थितजन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।समारोह में10 वीं कक्षा की12 वीं की 36 , राजकीय सेवा में चयनित चार प्रतिभाओं, एक हाफिज़़-ए-क़ुरआन, मुदरिस को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अध्यक्षता कर रहे डीईओ रतनगढ़ मोहम्मद अनवर क़ुरेशी व इलियास खान को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राज खान, डा. शेर मोहम्मद, ईओ नूर मोहम्मद, डा. जावेद सैयद व मौलाना अब्दुल हमीद कासमी थे। सचिव निजामुद्दीन कुरेशी ने सोसायटी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रफीक मंडेलिया ने मुस्लिम समुदाय को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शेर मोहम्मद ने मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक पिछड़ेपन से अवगत करवाते हुए बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कासम निर्वाण, शहर काजी इस्माईल, मो. रफीक क़ुरेशी, एमडी खान, अल्लाद्दीन खान, फारुक तंवर, मुबारिक खान, यूसुफ खान, सिराज क़ुरेशी, इब्राहिम खान, लाल मोहम्मद, हंसराज बाकोलिया, मिराजुद्दीन खान, मो. आमिन खत्री, एडवोकेट रजा मुराद आदि उपस्थित थे। संचालन सैयद मो. असलम व अशफाक अली ने किया।

प्रजापति समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

सुजानगढ़. प्रजापति सेवा संघ की ओर से रविवार को सूरजमल भीखीदेवी रेवाडिय़ा की स्मृति में 20वां प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समाज के अध्यक्ष भंवरलाल तूनवाल की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तूनवाल, विशिष्ट अतिथि भंवरलाल रेवाडिय़ा, सुलोचना बासनीवाल, भानीराम होदकासिया थे।
समारोह में नवनियुक्त व सेवानिवृत राजकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संघ प्रवक्ता बालचंद ढुढ़ाड़ा ने बताया कि कक्षा 10 में प्रथम किशोर तूनवाल, द्वितीय विशाल सहित 8 0, 12वीं के विज्ञान में प्रथम सुनीता मारवाल, द्वितीय पूनम सारड़ीवाल, वाणिज्य में प्रथम आशा, द्वितीय भारती, कला में प्रथम मनीषा, द्वितीय नीतू सहित 95, स्नातक में प्रथम राधा, द्वितीय मोनिका सहित 47 विद्यार्थियों के अलावा खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य धन्नाराम दुमीवाल व सहायक अभियंता राजेंद्र भोड़ीवाल ने विचार व्यक्त किए। ओमप्रकाश, बालचंद, चैनप्रकाश किरोड़ीवाल, गणेश रेवाडिय़ा, हेमराज कुदाल, सांवरमल होदकासिया ने दानदाता मूलचंद रेवाडिय़ा सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। छात्रा कीर्ति, सोनम, मनप्रिया, सुरभी, रेखा ने एकल व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। संचालन मेघराज नोखवाल व बजरंग रेवाडिय़ा ने किया।