4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में दिए सुझाव

भाजपा के मन की बात व मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अन्तर्गत धनवंतरी नगर वार्ड १२ में विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में दिए सुझाव

रतनगढ़. भाजपा के मन की बात व मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अन्तर्गत धनवंतरी नगर वार्ड १२ में विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री ने पूरे भारतवर्ष में एक साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद वीडियो कॉन्फें्रस से किया। विधायक अभिनेश महर्षि ने बताया कि पीएम मोदी के इन नवाचारों से देेश में नई क्रांति आने वाली है। इस अवसर पर देहात भाजपा अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांंसा, शहर महामंत्री अरविंद इंदौरिया, एडवोकेट बजरंंग गुर्जर, नंदकिशोर भार्गव, उपाध्यक्ष मनोज हरित, वासुदेव चाकलान, धनराज इंदौरिया, देहात महामंत्री सुशील इंदौरिया आदि मौजूद थे।

अभियान की शुरुआत
सुजानगढ़. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को कमल संकल्प ज्योति अभियान बावरी बस्ती में कमल रंगोली व दीप जलाकर मनाया गया। शोभाग कंवर, रामेश्वरी बावरी, रेवन्त पंवार, नरेन्द्र गुर्जर, मनीष गोठडिय़ा, श्रवणसिंह आदि मौजूद थे। उधर, गांधी चौक स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम मेरा बूथ-सबसे मजबूत के तहत टीवी लगाकर जानकारी दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल काछवाल, बुद्धिप्रकाश सोनी, गणेश मण्डावरिया, विजय चौहान, श्रवणसिंह राठौड़, मदन भारी मौजूद थे।

रथ पहुंचा राजलदेसर
राजलदेसर. केन्द्र सरकार में आम आदमी की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निकाला गया भाजपा का भारत के मन की बात रथ गुरूवार शाम राजलदेसर पहुंचा। सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने मोदी के मन की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कई सुझाव दिए। इससे पहले रथ के यहां पहुंचने पर नगरपालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, पालिका उपाध्यक्ष दीपाराम जाट, मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंदन दाधीच, राहुल दाधीच आदि ने भाजपा का ध्वज फहराकर स्वागत किया ।