6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी रही विफल,साबित होगी सबसे बड़ा घोटाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को नोटबंदी के विरोध में कलक्ट्रेट के आगे एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में दिए गए धरने पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी अपने उद्देश्यों में विफल रही है। जांच होने पर नोटबंदी बड़ा घोटाला साबित होगी।
2 min read
Google source verification
churu dharna news

नोटबंदी रही विफल,साबित होगी सबसे बड़ा घोटाला

चूरू.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को नोटबंदी के विरोध में कलक्ट्रेट के आगे एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में दिए गए धरने पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी अपने उद्देश्यों में विफल रही है। जांच होने पर नोटबंदी बड़ा घोटाला साबित होगी। जिलाध्यक्ष पुजारी ने कहा कि देर रात को अचानक नोटबंदी की घोषणा कर देश की जनता को परेशानियों में डालने के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार को वोट की चोट से जनता अब करारा जवाब देगी। पीसीसी उपाध्यक्ष मकबूल मंडेलिया ने कहा कि नोटबंदी से ना तो काला धन वापस आया और ना ही नकली नोटों पर रोक लगी। भाजपा ने नोटबंदी के नाम पर जनता को गुमराह कर अपने स्वार्थ सिद्ध किए हैं।

रफीक मंडेलिया ने कहा कि नोटबंदी के दौरान देशभर में गर्मी के दौरान नोट बदलवाने के लिए कतारों में लगे अनेक लोग अकाल मौत के शिकार हो गए। हर वर्ग बैंकों के आगे कतार में लगा रहा। मगर भाजपा के किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कतार में लगे नहीं देखा गया। ये एक सोची-समझी साजिश थी। गोविंद महनसरिया ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर देश से धोखा करने वाली भाजपा को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ये देश के इतिहास में एक काला अध्याय है। जमील चौहान ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है।

धरने को हुसैन सैय्यद, आरिफ खां पीथीसीर, पुष्करदत्त इंदौरिया, अरविंद बाघ, रतनगढ़ प्रधान गिरधारी बांगड़वा, विकास बुडानिया व लीलाधर चुलेट आदि ने भी संबोधित किया। धरने पर नरेश सहारण, रामनिवास सहारण, ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान, जयचंद शर्मा, रमेश इंदौरिया, हरिप्रसाद इंदौरिया, जिला प्रवक्ता रघुनाथ खेमका, अजय बंसिया, विकास मील, उमाशंकर शर्मा, आदूराम न्यौल, कपिल भाटी, आसिफ व सद्दाम हुसैन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन कल्याण सिंह शेखावत ने किया।