4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसएस समाज सेवा सीखने का बेहतर माध्यम

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Piyush Sharma

Jan 08, 2019

nss camp photo

nss photo

चूरू/तारानगर।


तारानगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस समाज सेवा सीखने का बेहतर माध्यम है जिससे विद्यार्थियों में समाजसेवा के गुणों का विकास होता है। उपभोक्ता समस्या निवारण संंस्थान के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी अमरसिंह चारण ने शिविर में सीखी बातों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ताराचंद मिश्रा ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि मो. तैयब, अजीत राठौड़, जगदीश दायमा, आरता कुमार, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड़, हीरालाल सैनी, हरि इंदौरिया, नंदकिशोर सोनी, मुरारी सैनी थे। संचालन सोमवीर पूनिया ने किया।

कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया व शिविर के दौरान करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। समारोह में अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं व सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। समाजसेवी चारण ने एनएसएस इकाई को दरी देने की घोषणा की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Read More: ये देखो सरकार का बड़ा फैसला, अब तैयार होगी मुआवजा सूची

शिविर में हेमंत भार्गव, किशन प्रजापत, विकास सैनी, विकास जांगिड़, रमन, सुभाष जांगिड़, मोनिका जांगिड़, पुष्पा भामी, नाजनीन, पूजा प्रजापत, मोनिका प्रजापत, आदि कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अंत में अतिथियों व सभी स्वयंसेवकों ने भोजन ग्रहण किया।