5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेतों में खराब हुई फसल का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

कृषि विभाग की टीम ने चार दिन पहले क्षेत्र में तेज अंधड़ से खेतों में हुए चने की फसल के नुकसान का जायजा लिया।
2 min read
Google source verification
churu news

खेतों में खराब हुई फसल का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

तारानगर. कृषि विभाग की टीम ने चार दिन पहले क्षेत्र में तेज अंधड़ से खेतों में हुए चने की फसल के नुकसान का जायजा लिया। कृषि विभाग चूरू के सहायक निदेशक डा. रामकिशोर मेहरड़ा, सहायक कृषि अधिकारी सविता बुडानिया, कृषि पर्यवेक्षक मंजू चौधरी की टीम ने तहसील के गांव लूणास, कैलाश, खरतवास, नेठवा, कालवास, झाड़सर कांधलान गांवों में पहुंची। टीम ने गांवों में प्रभावित खेतों में चने की फसल में हुए नुकसान का सर्वे किया व इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला कलक्टर को पेश की। सहायक कृषि अधिकारी बुडानिया ने बताया कि क्षेत्र में तहसील के कई गांवों के खेतों में फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग की टीम की ओर से अंधड़ प्रभावित खेतों में फसल नुकसान का सर्वे कर जिला कलक्टर को रिपोर्ट पेश की गई है ताकि किसानों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके।


नुकसान का मुआवजा देने की मांग
सरदारशहर. सोनपालसर गांव के लोगों ने तूफान से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि गत रविवार को आए तूफान के कारण किसान तबाह हो गया। तूफान इतना विकराल था कि किसानों की फसले चौपट हो गई। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तूफान को आए चार दिन हो गए है फिर भी कोई पटवारी, गिरदावर के अलावा कोई अधिकारी नहीं आया। इसके अलावा जानकारी मिली की तूफान के 72 घंटे में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर में तूफान से हुए नुकसान की जानकारी दी जाए। टोल नंबर कोई उठाता ही नहीं है। किसको सूचना दे। किसानों ने चेतावनी दी कि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि तूफान के कारण किसान की मेहनत माटी में मिल गई है। इस पर सरकार ध्यान दें। भूराराम मेघवाल, फतेहसिंह बीका, जयराम जाट, तनाराम, कानाराम नायक, रामचंद्र सिंह, शंकरलाल भाट, शंकरलाल सुथार, मदनलाल जोशी, उम्मेदसिंह राठौड़, नानूराम छिंपा, सांवलाराम भाट आदि ग्रामीणों ने विरोध जताया।