
बाइक फिसलने से एक की मौत, एक घायल
राजलदेसर.
बाइक फिसलने से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बारे में मरग दर्ज की गई है। थानाधिकारी मलकीयतसिंह के मुताबिक वार्ड तीन निवासी भूराराम मेघवाल (40) निजी कार्य से गांव दस्सूसर गया था। वापस राजलदेसर आते वक्त दस्सूसर- राजलदेसर मार्ग पर बाइक फिसलने से वह बाइक सहित सड़क किनारे खेत के लगी बाड़ में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को मृतक के चचेरे भाई हड़मानाराम की रिपोर्ट पर मरग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दुर्घटना में घायल
रतनगढ़. कस्बे में भरतियों की ढाणी निवासी एक युवक बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वार्ड ३० निवासी बाइक सवार कर्ण पंवार किसी काम से जा रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़कर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से रतनगढ़ के राजकीय सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर मानते हुए बीकानेर रैफर कर दिया।
घर से व्यक्ति का अपहरण
चूरू. दूधवाखारा थाना इलाके के गांव आसलू में गुरुवार रात को चार जने एक व्यक्ति का अपहरण कर
ले गए। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव आसलू निवासी किशना राम (42 ) अपने घर में था। इस दौरान राजगढ़ निवासी आरोपी जावेद अली व कन्हैया लाल, लाखलाण निवासी संत कुमार व गांव धांगड़ा निवासी अशोक कुमार गाड़ी लेकर आए। आरोपियों ने पीडि़त किशनाराम की मां से मारपीट की। किशना राम को गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। बाद में देर रात को आरोपी उसे वापस भी छोड़ गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली निकालने व अपहरण के आरोप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
साहवा. मोहल्ला वाल्मीकियान स्थित चौक के पास छोटी दीवाली की रात को पुलिस ने पांच लोगों को ताश पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया। थानाधिकारी बताया कि रात साढे दस बजे सुखदेव, वेदप्रकाश, गोरधन, मांगीलाल एवं धारूराम से दो हजार रुपए व एक जोड़ी ताश कीबरामद की। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Updated on:
10 Nov 2018 12:45 pm
Published on:
10 Nov 2018 12:45 pm
