
CHURU PHOTO
चूरू.
पंचायती राज सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शाखा की ओर से कलक्ट्रेट के आगे गुरुवार को पंचायतीराज कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। पहले दिन पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिला मंत्री आनंद शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रामनिवास पूनिया, जिला मंत्री जीवणराम नेहरा व ओमप्रकाश गौड़ अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते गत 24 जून को परिषद के साथ हुए समझौते को लागू नहीं कर रही है। गत22 दिनों से कार्मिक कलमबंद असहयोग आंदोलन पर हैं लेकिन सरकार अपने कर्मचारियों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। पांच अक्टूबर को पंचायत समिति चूरू व सरदारशहर के कार्मिक, 6 अक्टूबर को राजगढ़ व तारानगर7 अक्टूबर को रतनगढ़ व सुजानगढ़,8 अक्टूबर को पंचायत समिति चूरू व सरदारशहर,9 अक्टूबर को राजगढ़ व तारानगर व 10 को रतनगढ़, सुजानगढ़ व बीदासर के पीईओ व वीडीओ कलक्ट्रेट पर अनशन करेंगे। इस मौके पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के रिछपालसिंह चारण, प्रभुदयाल राजपुरोहित, सांवताराम दइया, सोहनलाल धायल, भंवरलाल स्वामीने संबोधित किया। गिरधारी लाल दैया, बीरबल धारीवाल, लादुसिंह, रामस्वरूप, सुरेश सैनी, हंसराज मीणा, दलीप सोनी, मोहनलाल स्वामी, नारायणसिंह, मघाराम, रामनारायण माचरा, कुलवंत भाकर, हनुमानसिंह ओला आदि मौजूद थे।
रेडियोग्राफर ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
सुजानगढ़. राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजवीर कुम्हार के नेतृत्व में गुरुवार को पीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से दो घंटे कार्य बहिष्कार की जानकारी दी गई। यह बहिष्कार 5 अक्टूबर को भी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर 12 सितंबर को ज्ञापन देकर मांगों की ओर ध्यान दिलाया गया था। मगर सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। मांगें नहीं मानी गई तो नौ अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया जाएगा।
धरना जारी
सिधमुख. उपतहसील कार्यालय के आगे 21 गांवों के किसानों की ओर से नहर की मांगों को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 10 वें दिन जारी रहा। संयोजक अशोक जांगिड़ ने बताया कि आगामी आठ अक्टूबर को बंद एवं उपतहसील घेराव के लिए गांवों में संपर्क किया जा रहा है। धरने पर रोहताश मूण्ड, गौरीशंकर, मोहनलाल केशुराम, आशीष शर्मा, हरजीराम, शीशराम
आदि बैठे।
Published on:
05 Oct 2018 12:43 pm
