4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#पत्रिका हमराह कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा, ली निष्पक्ष मतदान की शपथ

नेचर पार्क में रविवार सुबह सात बजे 'पत्रिका हमराह' कार्यक्रम के तहत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं में जोरदार उत्साह रहा
2 min read
Google source verification
patrika hamrah churu

patrika hamrah churu

चूरू.

नेचर पार्क में रविवार सुबह सात बजे 'पत्रिका हमराह' कार्यक्रम के तहत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं में जोरदार उत्साह रहा। इसमें डाक्टर, कर्मचारी, पेंशनर, गृहणी महिलाएं व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरा संघर्ष किया। प्रतिभागियों के संघर्ष को देख रहे दर्शकों ने उनका हौसला आफजाई किया। इस दौरान महिलाओं की चम्मच दौड़, वरिष्ठ महिला/पुरुष दौड़, बालिकाओं व बालकों की दौड़ तथा सितोलिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक लोगों व प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

आयोजन से जीवंत होंगे परम्परागत खेल

कलक्टर ने सभी लोगों को स्वच्छ राजनीति के लिए ईमानदारी व बिनी किसी प्रलोभन के निरपेक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने नेचर पार्क में पत्रिका हमराह कार्यक्रम के तहत जो आयोजन किया वह सराहनीय है। क्रिकेट की चकाचौंध में खत्म हो रहे देश के परम्परागत खेलों को जिंदा रखने के लिए पत्रिका ने जिस तरह का आयोजन किया वह युवा पीढ़ी को सीख देगा। साथ ही बुजुर्गों व महिलाओं में यह आयोजन ऊर्जा का संचार करेगा। प्रतियोगिताओं का नेतृत्व कर रहे जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लांबा ने कहा पत्रिका हमराह के तहत होने वाले खेलों में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं में शामिल कर उन्हे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। इससे लोगों में एक नई जागृति आएगी।


बुजुर्गों की दौड़ में स्वामी व सुशीला प्रथम

बुजुर्गों की पुरुष वर्ग की दौड़ में एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाग लिया। नर्सिंगकर्मी देवकीनंदन स्वामी प्रथम, श्रीभगवान द्वितीय व डा. सीताराम गोदारा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं की दौड़ में सुशीला गोदारा प्रथम, विद्या देवी द्वितीय व पार्वती देवी तीसरे स्थान पर रही।

चम्मच दौड़ में सुमित्रा व पूजा विजेता

महिलाओं की चम्मच दौड़ में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। लेकिन दो महिलाएं ही जीत प्राप्त कर सकी। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे शारीरिक शिक्षक राजदीप लांबा ने बताया कि सुमित्रा धुवां प्रथम व पूजा दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान के लिए कोई महिला नहीं आ सकी और बीच में बाहर हो गई।

बच्चों में दौड़ को लेकर जोरदार उत्साह रहा। दौड़ में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी प्रशिक्षक सरस्वती मुंडे ने बताया कि बालिकाओं की दौड़ में फरजाना प्रथम, आइना द्वितीय व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार बालकों की दौड़ में सुफियान प्रथम, वाहिद द्वितीय व यशराज ने तृतीय स्थान पर किया।

सितोलिया में टीम बी विजेता


प्रतियोगिता के सबसे आखिरी में सितोलिया प्रतियोगिता हुई। इसमें ए व बी दो टीमों ने भाग लिया। टीम बी के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम ए को हराकर विजेता का खिताब जीत लिया।