5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के आगे किया प्रदर्शन

कस्बे में तीन दिन पहले एक होटल में तोडफ़ोड़ कर संचालक व अन्य के साथ मारपीट के विरोध में सर्वसमाज के लोगों ने रविवार दोपहर थाने के आगे प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
2 min read
Google source verification
churu thana news

churu photo

तारानगर.

कस्बे में तीन दिन पहले एक होटल में तोडफ़ोड़ कर संचालक व अन्य के साथ मारपीट के विरोध में सर्वसमाज के लोगों ने रविवार दोपहर थाने के आगे प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया गया है लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक सुरेशचन्द्र जागिड़ ने लोगों को पांच दिन के अन्दर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जन क्रान्ति मंच के जिलाध्यक्ष हरिसिंह बेनीवाल, मनोज सुण्डा, किशन सिंवर, जयनारायण सहारण, सुरेन्द्र पूनिया, विजय गागड़वास, संजय सिहाग, राजू जाट, विनोद पिलानिया, आदिल शामिल थे।

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ प्रदर्शन
चूरू. सांडवा में नाबालिग लड़की के गर्भपात का मामला सामने आने पर गांव को लोगों ने झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध एक मेडिकल स्टोर के आगे नारेबाजी प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राममन्दिर परिसर में रविवार सुबह बैठक कर झोलाछाप चिकित्सकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मौके पर नाबालिग को बुलाया गया। इस दौरान सांडवा थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल भी आ गए। ग्रामीणों व नाबालिग ने थानाधिकारी को घटना की जानकारी दी। उसके बाद लोग सांडवा थाना पहुंचे व आरोपी राकेश लखोटिया व झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया। इस बारे में सीएमएचओ डा.मनोज शर्मा ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों के बारे में सूचना मिली है। कमेटी बनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील बातें व छेड़छाछ़ करने का मामला दर्ज
सालासर. थाने में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़ करने व फोन पर अश्लील बाते करने का मामल दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह आंगनबाड़ी में काम करती है। अपने विभाग की बैठक के लिए सुजानगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। उस समय उसके मोबाइल पर फोन आया और कहा मेरी गाड़ी में आकर बैठ जा तुझे गांव छोड़ देता हूं। थोड़ी देर बाद मैं गांव आने वाली बस में बैठ गई तो गांव का ही रणवीर आचार्य उस गाड़ी में कंडक्टर था। बस में उसने मुझे गंदे इशारे किए और किराया देते समय मेरा हाथ पकड़ लिया। विरोध किया तो रणवीर ने मेरा गला दबा लिया और जान से मारने की कोशिश की। बस में मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया।