
पूनिया को मिलेगा राज्य स्तरीय गरिमा सम्मान
चूरू. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में इस बार राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थय विभाग में कार्यरत पीसीपीएनडीटी समन्वयक नंदलाल पूनिया को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में व्यक्तिगत श्रेणी में नंदलाल पूनिया का चयन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग के मुताबिक बालिका दिवस पर गरिमा बालिका सम्मान एवं सरंक्षण योजना के तहत गरिमा बालिका सम्मान पुरस्कार दिया जाता है जिसमें पीसीपीएनडीटी समन्वयक नंदलाल पूनिया का चयन हुआ है। लाखाऊ निवासी पूनिया सीकर में पीसीपीएनडीटी समन्वयक पद पर कार्यरत हैं।
दीपांशु का अभिनंदन
सादुलपुर. आइडियल पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र दीपांशु नूनिया का एआईएसएससीई परीक्षा-२०१८ में विज्ञान विषय में १०० में से १०० अंक प्राप्त करने पर सीबीएसई की ओर से सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। संस्था निदेशक अनिल सांगवान ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र श्योराण, संजय शर्मा, यादवेन्द्र ढि़ल्लो, मनोज बेडवाल आदि ने छात्र को प्रोत्साहित किया। इधर अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी की ओर से टीकमाणी बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक कमल बोथरा ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी तथा कत्र्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर देश व समाज के विकास में भागीदारी निभाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यार्थियाकें को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कक्षा पांच से दस तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था के धर्मपाल ने अणुव्रत जीवन विज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Published on:
23 Jan 2019 04:44 pm
