4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीएम ने राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित रामावि के सार्ईं खेल मैदान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने खेल मैदान का अवलोकन किया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

एसडीएम ने राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

सादुलपुर. महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित रामावि के सार्ईं खेल मैदान में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने खेल मैदान का अवलोकन किया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की ओर से चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने के लिए शिक्षण संस्थाओं ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख लोगों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्व की चल रही पूर्व तैयारियों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा भी उपस्थित थे। वहीं विद्यालय के शिक्षण जुगलकिशोर पूनिया, रणधीर पूनिया, मनोज पूनिया आदि ने तैयारियों की एसडीएम को जानकारी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 को
तारानगर. युवा दल की ओर से गणतंत्र दिवस पर २७ जनवरी को सुबह सवा ११ बजे राउमावि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दल के संरक्षक मुकेश फगेडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली के लाल किले व देश-विदेश में देश भक्ति गीत गाने वाले सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुंदर पांचाल व उनकी टीम के सदस्य देश भक्ति गीतों की प्रस्तुती देंगे। मुख्य अतिथि भारत की परमाणु सहेली डा. नीलम गोयल होंगी।