5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शक्कर की मिठास कड़वी : सरकार की नीतियों से बढ़ गए कई खाद्य पदार्थों के भाव

गन्ने की भरपूर आवक व शक्कर के लगातार उत्पादन के बाद भी शक्कर के भाव तेजी से बढ़ रहे है
2 min read
Google source verification
churu news

churu

सुजानगढ़.

गन्ने की भरपूर आवक व शक्कर के लगातार उत्पादन के बाद भी शक्कर के भाव तेजी से बढ़ रहे है। इसके चलते शक्कर की मिठास मंहगी होती जा रही है। बीते 20 दिनों में शक्कर में करीब 8 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। इसमें आगे भी तेजी की सम्भावना जताई जा रही है।


बीते दिनों में 2850 रुपए प्रति क्ंिवटल तक बिकने वाली शक्कर वर्तमान में 3600 रुपए प्रति क्ंिवटल तक पहुंच गई है। इसका कारण सरकार की नीति को बताया जा रहा है। व्यापारियों की माने तो सरकार अगर स्टॉक लिमिट को समाप्त कर दे तो शक्कर 28 रुपए किलो बिक सकती है।


यह सामग्री महंगी

शक्कर में स्टॉक लिमिट लागू करने के साथ ही सरकार ने खाद्य तेल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। तेल कारोबारी के अनुसार जो सोयाबीन तेल 75 रुपए लीटर बिक रहा था। वह एक ही दिन में 8 5 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं सुबह का नास्ता पोहा 35 रुपए से बढ़कर 45 रुपए हो गया। इसके साथ ही बादाम 6 00 रुपए थे जो अब 8 00 हो गई वहीं काजू भी 8 00 से 950 रुपए हो गए हैं। पशु खल के भावो में अत्यधिक वृद्धि हुई है। एक पखवाड़े में 400 रुपए की बढ़ोतरी हो गई। खाद्य सामग्री के अलावा वाशिंग पाउडर, साबुन इनके भाव भी बढ़े हैं।


इनमें कुछ राहत

व्यापारियों के अनुसार दाल जो 8 0 रुपए किलो बिक रही वह अब ५० रुपए किलो हो गई है। उसके साथ ही बेसन भी 90 से 6 5 रुपए किलो हो गया। ऐसे में इनकी कीमत कुछ राहत के छींटे दे
रही है।


ऐसे आई भावों में तेजी

बाजार से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने छह जून को शक्कर मिलों के लिए राहत पैकेज जारी करने के साथ ही व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट की शर्त के साथ ही मिलों की ओर से बाजार में बेची जाने वाली शक्कर पर लगाम लगा दी है। इसके बाद इसके भाव में तेजी आई है। इसके पहले ही बाजार में शक्कर के भाव बढऩे की चर्चा शुरु हो गई थी। इससे एक जून से ही भाव में तेजी शुरु हो गई। एक जून को बाजार में शक्कर 2900 रुपए प्रति क्ंिवटल थी, जो छह जून को 3200 रुपए क्ंिवटल बिक रही थी। छह जून को सरकार की नीति घोषित करने से इसमें और तेजी आई।


इनका-कहना
केन्द्र सरकार की नीतियो के कारण चीनी के भावो में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों पर एकाएक बोझ बढ़ गया।
जितेन्द्र कुमार मिरणका, मंत्री सुजानगढ़ व्यापार मंडल, सुजानगढ़