
चूरू में गरजे बेनीवाल: बोले- भाजपा सांपनाथ तो कांग्रेस नागनाथ, दोनों ने किसानों के साथ किया धोखा
सरदारशहर.
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शनिवार को हैलीकॉपटर से सरदारशहर आए। यहां पर गांधी चौक पर विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सांपनाथ है तो कांग्रेस नागनाथ है। दोनों ही पार्टियों ने किसानों के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाने के लिए 36 कोम के लोग एक हो जावो। उन्होंने कहा कि ये सरकारे प्रदेश की जनता को पानी नहीं पिला पाईं। अपने चुनाव चिन्ह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये यह बोतल प्रदेश की जनता की प्यास बुझाने का निशान है। सभी लोग एकजूट होकर पार्टी के उम्मीदवार बलदेव सारण को भारी मतों से जिताएं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रत्याशी बलदेव सारण, देवीलाल भाकर, रामेदव पूनियां, सत्यनारायण मेघवाल, सांवरमल, विद्याधर सारण आदि ने विचार व्यक्त किए तथा बेनीवाल का इक्यावल किलो माला पहना का स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड पडा। पूरा गांधी चौक कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया।
दो घण्टे देरी से पहुंचे बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल अपने निर्धारित समय से दो घण्टे बाद पहुंचे। ज्योहीं बेनीवाल हेलीकॉपटर से नीचे उतरे तो बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हनुमान बेनीवाल मालाओं से लाद दिया तथा जिन्दाबाद के नारे लगाए। बेनीवाल साढे 12 बजे मंच पर पहुंचे।
Published on:
01 Dec 2018 06:40 pm
