4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू में गरजे गडकरी: बोले- सोनिया को देश के युवाओं की नहीं बल्कि राहुल को पीएम बनाने की चिंता है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Dec 04, 2018

nitin gadkari

चूरू में गरजे गडकरी: बोले- सोनिया को देश के युवाओं की नहीं बल्कि राहुल को पीएम बनाने की चिंता है

सादुलपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार की पार्टी है। सोनिया गांधी को इस बात की चिंता नहीं है कि युवाओं को रोजगार कैसे मिले लेकिन ये चिंता जरूर है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री कैसे बने। राहुल गांधी प्रधानमंत्री के लायक नहीं है। गडकरी तहसील के गांव चांदगोठी में भाजपा की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम विकास में राजनीति नहीं करेंगे। देश को भय, भूख और आतंक का सफाया करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

तीन राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा मैंने की
गडकरी ने कहा कि चूरू जिले से होकर निकल रहे तीन राष्ट्र्रीय राजमार्ग की स्वीकृति मेरे मंत्रालय ने की है। कांग्रेस केवल श्रेय लूटने का प्रयास कर रही है। लेकिन इस तरह झूठ बोलकर राजनीति करने वाले लोग लंबे नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि ताजेवाले हैड से यमुना का पानी चूरू जिले में पहुंचेगा तो क्षेत्र में 65 हजार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।

लक्ष्मीदर्शन का कार्य देश के लिए अच्छा नहीं
गडकरी ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि मेरे मंत्रालय ने दस लाख करोड़ रुपए के काम पारदर्शिता से करवाए गए हैं। एक व्यक्ति उंगली नहीं उठा सकता है। इससे साफ है कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीदर्शन का कार्य देश के लिए अच्छा नहीं है। गडकरी की सभा करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुई। इस अवसर पर हरियाणा के भिवानी के सांसद धर्मवीर चौधरी, हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बलारा, नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, भाजपा सादुलपुर प्रभारी अमित यादव, भाजपा देहात अध्यक्ष सतवीर पूनिया, आदि ने सभा को संबोधित किया। संचालन कुलदीप पूनिया ने किया।