5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेखावटी की ‘धरा’ पर योगी, कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर दिया ये बड़ा बयान

शेखावटी की धरा पर योगी, कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर दिया ये बड़ा बयान  
2 min read
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Nov 26, 2018

चूरू।

प्रदेश में चुनावी हवा बदलने के लिए राजस्थान में पार्टियों ने स्टार प्रचारक रण में उतार दिए है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राजस्थान दौरे पर हैं। हाल ही में योगी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।

योगी आदित्य नाथ की सभा चूरू जिले के रतनगढ़ में नेहरू स्टेडियम में हुई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कांग्रेस ने विकास किया होता तो नरेन्द्र मोदी को स्वच्छता की घोषणा नहीं करनी पड़ती। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब परिवार को गैस का कनेक्शन देने की जरूरत नहीं होती।

भाजपा ने नारी सम्मान की गरिमा बचाने के लिए शौचालय का निर्माण किया। कांग्रेस ने देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब संविधान सभा में न जाने पाए इसके लिए कांग्रेस ने षडय़ंत्र किए। भारत रत्न का सम्मान कांग्रेस ने नहीं देने दिया।

वहीं कांग्रेस के नेताओं पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा सचिन पायलट, रामेश्वर डूडी और अशोक गहलोत, इन नेताओं में कांग्रेस किसी को योग्य नहीं मानती है। वहीं जनता को संबोधित करते हुए कहा बिना सोचे समझे समर्थन नहीं करें। वरना त्रिशंकू स्थिति बन जाएगी। इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेखावाटी की धरती पर हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए कहा कि तुम्हे अली मुबारक, हमें तो बजरंग बली। योगी ने कहा कि हमको तो राम से परहेज नहीं है। लेकिन कांग्रेस के नेता तो खुलकर बोल रहे है कि हमको तो सिर्फ मुस्लिम ही वोट देंगे। कांग्रेस ने देश में हमेशा विभाजन की राजनीति की है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गहलोत, पायलट, जोशी व डूडी में खींचतान होगी। इसलिए अच्छा है सुशासन व विकास देने वाली पार्टी का साथ दें। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने एससी-एसटी की जातियों का अपमान किया। लेकिन भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।