5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ सहित एक हजार अद्र्ध सैनिक बल तैनात

चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत लगा दी है। जिले में पुलिस के अलावा अद्र्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया है
2 min read
Google source verification
churu news

बीएसएफ सहित एक हजार अद्र्ध सैनिक बल तैनात

चूरू.
चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत लगा दी है। जिले में पुलिस के अलावा अद्र्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया है। इसमें बीएसएफ की तीन, आरपीएफ की चार, एसएसबी एक, सीआरपीएफ की एक, सीआईएसएफ की एक कम्पनी सहित कुल 10 कम्पनियां लगाई हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पुलिसकर्मी हथियार बंद तैनात रहेगा। वहीं दंगा निरोधी दस्ता भी शहरों में जगह-जगह तैनात रहेगा।

148 मोबाइल पार्टियां करेंगी गश्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह चौहान ने बताया कि निगरानी के लिए 148 मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें चार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। चूरू में 25 मोबाइल पार्टी लगाई गई हैं। एक मोबाइल पार्टी में एक अधिकारी, चार सिपाही, वायरलेस के साथ बूथों की नियमित राउंड लेंगे। इसके अलावा 18 क्यूआरटी टीम बनाई गई है। इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस व होमगार्ड लगाए गए हैं।

24 सुपरवाइजर भी लगाए

जिले में निगरानी के लिए 24 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस सहित पांच होमगाडऱ् लगाए हैं। छह विधानसभा के लिए 15-15 जवानों का जाप्ता रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर 75 जवानों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा १४८ जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।


101 बूथ भवनों पर तैनात रहेंगे हथियारबंद अद्र्घसैनिक बल के जवान


एएसपी चौहान ने बताया कि जिले में 101संवेदनशील बूथों पर बीएसएफ सहित अद्र्घसैनिक बल के हथियार बंद जवान तैनात रहेंगे। चूरू में सबसे अधिक 56 मतदान भवनों की छतों पर अद्र्घसैनिक बल के कमांडों तैनात रहेंगे। कोई भी संदिग्ध गतिविधि करते पाया गया तो उसे तुरंत हिराशत में ले लिया जाएगा। चुनाव संपन्न होने के बाद ही छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

सादुलपुर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए २४ सेक्टर प्रभारी एवं तीन एरिया मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान धर्म, जाति, भाषा, स्थान तथा सौहार्द के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने जैसे कार्य दण्डनीय अपराध होगी। इसके अलावा बूथों पर प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को वाहनों में ले जाना, सौ मीटर की परिधि में वोट मांगना या लाउड स्पीकर व मेगा फोन का उपयोग करना एवं किसी भी मताधिकार को स्वतंत्र रूप से उपयोग करने से रोकना भी अपराध माना जाएगा। एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने बताया कि 60 संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। जिनमें सेंट्रल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा १९ बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 35 रिजर्व पार्टी रखी गई है।