
1562 बूथों पर मतदान कराने पहुंचे सात हजार से अधिक कर्मचारी
चूरू.
विधानसभा चुनाव 2018 के लिए शुक्रवार को जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए सात हजार से अधिक मतदान कर्मचारी बूथों पर पहुंच चुके हैंं। इसके अलावा साढ़े आठ सौ से अधिक मतदान कर्मचारी रिजर्व में रखे गएं। कुल 1562 बूथों पर मतदान होगा। प्रत्येक मतदान में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी लगाए हैं। एक पीठासीन व तीन मतदान अधिकारी प्रत्येक बूथ पर लगाए हैं। लेकिन जिन बूथों पर 12 सौ से अधिक मतदाता हैं वहां एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी लगाया गया है।
चूरू के केंद्रीय विद्यालय से सरदारशहर व चूरू विधानसभा क्षेत्र की पार्टियों को रवाना किया गया। चूरू में कुल 237 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना की गई। इसके अलावा 25 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। इसी प्रकार सरदारशहर में कुल 291 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई व 28 रिजर्व में रखी गई हैं। सरदारशहर की पोलिंग पार्टियों को रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद लूणिया ने रवाना किया।
पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
ईवीएम और वीवीपैट वितरण केंद्र का चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस संतोष कुमार यादव व पर्यवेक्षक आईपीएस प्रतिभा अंबेडकर ने निरीक्षण किया। उन्होंने एरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों को चुनाव संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक संतोष ने कहा कहीं पर कोई समस्या है तो तुरंत उनसे व प्रशासन से संपर्क करें। एडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, प्रशिक्षक कमल कोठारी, सोमेश शर्मा, शमशाद अली, डा. मूलचंद भी मौजूद थे।
148 सेक्टर व 13जोनल मजिस्ट्रेट लगाए
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने बताया कि चुनाव की देखरेख के लिए जिले में 148 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं ए चूरू में 30, सादुलपुर में 28, तारानगर में 30, रतनगढ़ में 27, सुजानगढ़ में 29 सरदारशहर में 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो एरिया मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। वहीं सुजानगढ़ में तीन एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके ऊपर निगरानी के लिए सभी विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
कहां कितनी पोलिंग व रिजर्व पार्टियां
निर्वाचन क्षे. पोलिंग पार्टी रिजर्व
सादुलपुर -252 -35
तारानगर -269 -34
सरदारशहर -291- 28
चूरू -237 -25
रतनगढ़- 246 -26
सुजानगढ़- 267 -28
60 संवेदनशील बूथों पर सेंट्रल पुलिस के जवान तैनात
सादुलपुर. विधानसभा चुनाव अन्तर्गत बूथों पर मतदान दलों को चुनाव सामग्री एवं ईवीएम मशीनों के साथ रवाना कर दिया गया। शुक्रवार को प्रात: आठ बजे मतदान शुरू होगा। गुरुवार को खेमाणा रोड़ पर स्थित आशादेवी शिक्षण संस्थान प्रांगण में मेले जैसा माहौल था। सादुलपुर व तारानगर की पोलिंग पार्टियों को यहां से रवाना किया गया। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मौके पर रहकर समस्त प्रक्रियाओं पर कड़ी नजर रखी। उन्होंने बताया कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने बताया कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में २५२ बूथों पर २५२ पार्टियों को रवाना किया गया। जिनमें १०३३ कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के साथ पुलिस जवानों को भी रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ६० माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ प्रत्येक बूथ के लिए एक-एक विडियोग्राफर्स को भी बूथों पर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि बूथों पर विडियोग्राफी की जाएगी एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले या हरियाणा क्षेत्र के निवासी अगर बूथों के आस-पास ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अंतिम प्रशिक्षण लेकर मतदान दल रवाना
रतनगढ़. रतनगढ़ व सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त मतदान दल गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। रघुनाथ विद्यालय के खेल मैदान में बने पांडाल में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक जिनेविवा किंडो व सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक सीजे पटेल ने सेक्टर मजिस्ट्रेट् व माइक्रो ऑब्जर्वर्स से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सतर्कता बरतने का आह्वान किया। पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया व चुनाव से जुड़े बिंदु
बताते हुए समस्त सामग्री प्राप्त कर सुरक्षाकर्मियों सहित प्रस्थान किया। मतदान दलों को सीईओ नरेंद्र चौधरी, रतनगढ़ रिटर्निंग ऑफिसर संजू पारीक, सुजानगढ़ रिटर्निंग ऑफिसर सविना विश्नोई, एएसपी सतनाम सिंह, पुलिस उप अधीक्षक नारायणदान चारण आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक कुलदीप व्यास, धन्नाराम प्रजापत व पवन जोशी ने दिया।
Published on:
06 Dec 2018 11:58 pm
