6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद किशन सिंह के घर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, परिवार को दी सांत्वना

शहीद किशन सिंह के घर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, परिवार को दिया सांत्वना
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Dec 17, 2018

raje

raje

रतनगढ़।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के सिरून गांव में आतंकी मुठभेड़ में मारे गए शहीद किशनसिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे उनके पैतृक गांव भींचरी पहुंची। राजे ने शहीद परिवार को सांत्वना दिया। वे जयपुर से आई थी लेकिन थोड़ा विलम्ब होने के कारण अन्तिम संस्कार में सम्मिलित नहीं हो सकी। राजे शहीद के घर पहुंची और करीब आधा घंटे रूकी। उनके साथ चूरू के विधायक राजेंद्र राठौड़ व रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजे ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद की वीरांगना संतोष कंवर से मुलाकात की। संतोष कंवर चमक कर उठी और बोली कि बाबू के पापा आ गए क्या? राजे ने प्रत्युत्तर दिया हां वो भी आ गए मैं भी आ गई। वीरांगना संतोष कंवर वापस बोली क्या आपां सीकर में मकान बणास्यां, तो जवाब में वसुंधरा राजे ने कहा कि हां बिल्कुल बनाएंगे। इसके बाद संतोष कंवर फिर बेहोश हो गई।

राजे ने शहीद की मां मोहन कंवर से भी मुलाकात की। इसके बाद शहीद की बहनों से मिली और पूरे परिवार को ढाढ़स बंधाया। राजे ने कहा कि आपके बेटे ने पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। राजे ने सन्तोष कंवर का उपचार कर रहे चिकित्सक डा.जीवराजसिंह व सीएमएचओ डा.मनोज शर्मा को वीरांगना का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

पूर्व मंत्री व चूरू के विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने एसडीएम संजू पारीक को कहा कि वे पूरे अपेक्षित दस्तावेज संग्रहित कर शहीद परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।