15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भीषण भिड़न्त सास-बहू की मौके पर ही मौत

मेगा हाईवे पर सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण सास-बहू की मौत हो गई वही पांच अन्य घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Sep 28, 2022

Churu Road Accident

चूरू/सरदारशहर. भानीपुरा थाने के गांव साडासर के पास मेगा हाईवे पर सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण सास-बहू की मौत हो गई वही पांच अन्य घायल हो गए। आपको बता दें कि पंजाब राज्य के मानसा जिला निवासी स्विफ्ट डिजायर सवार 2 पुरुष और 2 महिलाएं सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस अपने गांव जा रहे थे और नैनों कार में सवार 3 लोग पीलीबंगा से सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। साडासर गांव के पास मेगा हाईवे पर दोनों कारों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर में सवार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और स्विफ्ट डिजायर और नैनो कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में हर दूसरे सड़क हादसे में होती है एक व्यक्ति की मौत

सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक जितेंद्र कुमार और ईएमटी सुनील कुमार ने मृत महिलाओं और गंभीर रूप से घायल पांचों घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हाई सेंटर रेफर कर दिया। दोनों मृत महिलाओं के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे की सूचना पर राजकीय अस्पताल पहुंचे सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि पंजाब राज्य के मानसा जिला निवासी नितिन जैन पुत्र ज्ञानचंद जैन उम्र 42 साल, अभिषेक पुत्र सुमित जैन उम्र 20 साल, वंदना जैन पत्नी नितिन जैन (42) और कंचन जैन पत्नी ज्ञानचंद जैन (60) स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस अपने गांव जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : आधी रात बाद दबे पांव नींद में आई मौत....25 सवारियों से भरी बस ट्रक से जा टकराई... लाशें बिखर गई सड़क पर

इसी दौरान पीलीबंगा निवासी निर्मल पुत्र हरबंस उम्र 46 साल, रिछपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह उम्र 40 साल, और गुरदीप सिंह पुत्र सैमसिंह उम्र 30 साल नैनो कार में सवार होकर सालासर बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। साडासर गांव के पास मेगा हाईवे पर दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें स्विफ्ट डिजायर में सवार वंदना जैन और कंचन जैन की मौत हो गई है। और दोनों वाहनों में सवार 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं का मंगलवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।