एनसीआरबी के अनुसार भारत में एक बार फिर सड़क हादसों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2020 के मुकाबले 2021 में 13.6 प्रतिशत अधिक रोड एक्सीडेंट हुए। 2021 में देश में कुल 4,03,116 रोड एक्सीडेंट में 1,55,622 लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश मौतों के मामले में राजस्थान से एक पायदान ऊपर है। कुछ महीने पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2017 से लेकर 2020 का आंकड़ा पेश करते हुए कहा था कि 2024 तक 50 फीसद हादसे कम करने की योजना है। दरअसल, 2020 में सड़क हादसों में 18.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि मौतों के मामले में 13.9 प्रतिशत की कमी आई थी।