5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजफैड की इतनी बड़ी लापरवाही, 321 किसान मूंगफली तुलाई से वंचित

समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई के लिए अक्टूबर माह में क्षेत्र के सात हजार 182 किसानों ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से गुरुवार को अन्तिम दिन तक 6861 किसानों की मूंगफली की तुलाई हो पाई है
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

राजफैड की इतनी बड़ी लापरवाही, 321 किसान मूंगफली तुलाई से वंचित

सरदारशहर. समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलाई के लिए अक्टूबर माह में क्षेत्र के सात हजार 182 किसानों ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से गुरुवार को अन्तिम दिन तक 6861 किसानों की मूंगफली की तुलाई हो पाई है। अभी 321 किसान मूंगफली तुलाई से वंचित रह गए है। वही 23 दिसम्बर तक मूंगफली की तुलाई करने वाले किसानों का भुगतान बैंक में जमा हुआ है। किसान लंबे समय से भुगतान के लिए बैंक व क्रय विक्रय सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने बताया कि पहले तो सरदारशहर में मूंगफली तुलाई का कार्य देरी से शुरू किया गया। फिर धीमी गति से हुई तुलाई के कारण महीनों तक किसानों को इंतजार करना पड़ा। इंतजार के दौरान किसानों की मूंगफली खुले आसमान के नीचे पड़ी रही। जिसके कारण पशु व पक्षियों ने भारी नुकसान पहुंचाया। अब कई मंहीनों तक इंतजार करने के बाद 321 किसानों का तुलाई के लिए नंबर तक नहीं आया। शेष किसानों को औने-पौने दामों में मूंगफली बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान यूरिया नहीं खरीद पाए। फसल में समय पर यूरिया नहीं देने पर फसल की पैदावर कम होगी। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर समिति के मुख्य व्यवस्थापक मदनलाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को तुलाई की अन्तिम तिथि थी। सात हजार 182 किसानों में से 6861 किसानों की मूंगफली की तुलाई हो पाई है।