4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधवा को अपने साथ ले जाकर 8 साल तक किया रेप, जब युवक से बोली- अब तो जाने दो, फिर….

चूरू के राजलदेसर में एक विधवा महिला को बंदी बनाकर आठ साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
चूरू के राजलदेसर में एक विधवा महिला को बंदी बनाकर आठ साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

churu

चूरू।
चूरू के राजलदेसर में एक विधवा महिला को बंदी बनाकर आठ साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला ( rape With Woman ) ने इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा के मुताबिक कस्बे के वार्ड 14 निवासी 50 वर्षीय विधवा महिला ने वार्ड के ही सोहनराम मेघवाल के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिसमें महिला को मजदूरी दिलवाने के बहाने से करीब आठ साल पहले गांव ले गया। वहां एक मकान में रखा और रात को उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दूसरे दिन बाणीदा लेकर गया वहां दो माह तक और उसके बाद गांव सजेसर ले गया जहां दो साल तक बंद कमरे में रखा और रोजाना बलात्कार किया। पीडि़ता का आरोप है कि उसके बाद आरोपित उसे धमकी देकर गांव ताव तथा उसके बाद गांव ढिमोली ले गया वहां एक खेत में तीन साल तक रखा और धमकी देकर रोजाना शराब के नशे में आकर उसके साथ बलात्कार करता रहा । पीडि़ता का आरोप है कि करीब सात रोज पहले उसने सोहनराम से कहा कि अब तो घर जाने दो तब शराब पीकर उसके साथ मारपीट की। उसके दूसरे दिन सोहनराम अपनी पुत्री के छुछक लेकर गया हुआ था तब मौका देखकर वह वहां से भाग कर राजलदेसर अपने घर पहुंची तथा अपने दोनों पुत्रों व पुत्रवधुओं को आप बीती बताई । पीडि़ता का आरोप है कि उसके पुत्रों ने आरोपित के पुत्र सुरेश को उलाहना दिया तो उसने कहा कि उसके पिता कुछ भी कर सकते है आपसे जो बनता है वह कर लो । पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर धारा 376,344,363,323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया ।