5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंटर-ट्रक की भिड़ंत.. दर्दनाक हादसे में हुई एक की मौत एक घायल

गुजर रहे लोगों ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Jan 23, 2019

चूरू/सरदारशहर.

पूलासर गांव के पास बुधवार को एक सड़क दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक कैंटर व ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण एक जने की मौत हो गई वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है।

इनकी हुई इस हादसे में मौत
पुलिस के अनुसार पूलासर गांव के पास तड़के घने कोहरे के कारण कैंटर व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें हनुमानगढ जिले के बालेसर गांव के सरजीत की मौत हो गई। वहीं सात्यूं निवासी सत्तूसिंह घायल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया।

परिजनों में कोहराम मच गया

वही पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। सरजीत की इस दर्दभरे हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।