सरदारशहर. विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का चल रहा ***** जाम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रोडवेज के ***** जाम से निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं निजी बस संचालक जमकर चांदी कूट रहे हैं। निजी बस संचालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इस अवसर पर रोडवेजकर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण रोडवेज कर्मचारी एवं यात्री परेशान हो रहे हैं। इस अवसर पर बाबू खां, रामेश्वर, बनवारीलाल शर्मा, मांगू खां सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
चूरू. लोहिया कालेज के पास कांग्रेस अग्रिम संगठन की गोष्ठी हुई। इसमें रोडवेज कर्मियों की मांगों का समर्थन किया गया। जिला अग्रिम संगठन प्रभारी जमील चौहान ने कहा कि हड़ताल से प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार टकराहट का रास्ता अपना रही है। इस अवसर पर शहर ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंगोदिया, विकास मील, हेमन्त सिहाग, मोहम्मद रफीक, आमिर खान, वसीम चौहान आदि मौजूद थे।