
रेल यात्रियों को बड़ी राहत! वलसाड-खड़गपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ(photo-patrika)
चूरू। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते मई और अप्रैल माह में कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जोधपुर मंडल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी (अंडरपास) निर्माण तथा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में व्यापक बदलाव किया गया है।
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन कार्यों के लिए लिए गए ब्लॉक के चलते कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा देरी से संचालित होंगी। जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के मेडता रोड स्टेशन पर फाटक संख्या 100 पर अंडरपास निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में 24-25 मई को प्रमुख रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।
बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है।
04735, श्रीगंगानगर लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल (16 व 23 अप्रैल): हनुमानगढ़-सूरतगढ़ बीकानेर-रतनगढ़ चूरू मार्ग से।
04736, लक्ष्मीबाई नगर श्रीगंगानगर स्पेशल (17 व 24 अप्रैल): चूरू-रतनगढ़-बीकानेर सूरतगढ़-हनुमानगढ़ मार्ग से।
इन ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग में सूरतगढ़, लूनकरनसर, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ व रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव
रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपेक्षा की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। ये बदलाव निर्माण कार्य के चलते अस्थायी हैं। विकास कार्य भविष्य में बेहतर रेल सुविधाओं के लिए किए जा रहे हैं।
14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस (24 मई)
14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस (25 मई)
22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस (24 मई)
22978, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस (24 मई)
22422, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेसः डेगाना से संचालित
14721, जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेसः बीकानेर से संचालित
14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेसः बीकानेर तक ही
14892, हिसार-जोधपुर डेगाना तक एक्सप्रेसः
22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेसः डेगाना तक
कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा, जिनमें जोधपुर-भोपाल, बाड़मेर-ऋषिकेश, हनुमानगढ़-दादर, वाराणसी सिटी-जोधपुर, दिल्ली-जैसलमेर तथा बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, बीकानेर, रतनगढ़, चूरू व सीकर मार्ग से निकाला जाएगा।
कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेसः 2 घंटे देरी
इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेसः 20 मिनट देरी
जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेसः 30 मिनट देरी
जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेसः 30 मिनट देरी
Updated on:
07 Apr 2026 11:42 am
Published on:
07 Apr 2026 11:42 am
