4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूंग व चनों की आड़ में तस्करी, 7.56 लाख रुपए का 252 किलो पोस्त छिलका जब्त

दूधवाखारा पुलिस ने गश्त के दौरान तस्करी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे अवैध पोस्त छिलका सहित ट्रक को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूंग व चनों की आड़ में पोस्त तस्करी कर रहे थे।
2 min read
Google source verification
churu news

मूंग व चनों की आड़ में तस्करी, 7.56 लाख रुपए का 252 किलो पोस्त छिलका जब्त

चूरू. दूधवाखारा पुलिस ने गश्त के दौरान तस्करी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे अवैध पोस्त छिलका सहित ट्रक को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूंग व चनों की आड़ में पोस्त तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक में छिपाए दस प्लास्टिक कट्टों में भरे 252 किलो डोडा पोस्त जब्त करने की कार्रवाई की है। जब्त अवैध पोस्त छिलका की अनुमानित कीमत सात लाख 56 हजार रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सोमवार रात 9.30 बजे पुलिस ने दूधवाखारा रेलवे स्टेशन से होकर गश्त करते हुए नाकाबंदी प्वाइंट तारानगर थाना सीमा रोही सिरसली पहुंचे। वहां नाकाबंदी की। चूरू की ओर से आ रहे एक चालक ने पुलिस देख वापस ट्रक को घुमाकर चूरू की ओर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक रोककर चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। पंजाब के नंबरों के ट्रक में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच कर तलाशी ली तो ट्रक में मूंग व चनों के नीचे प्लास्टिक कट्टों में डोडा पोस्त छिपाया हुआ था। पुलिस ने दस प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ 252 किलो डोडा पोस्त बरामद किया तथा ट्रक को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं आरोपी
दूधवाखारा थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि ट्रक में सवार चालक पंजाब के संगरूर जिले के तहसील सनाम गांव हरयाऊ निवासी मंजीतसिंह जट सिक्ख (52) एवं बाबूसिंह जाति सांसी (35) तथा पंजाब के संगरूर जिलान्तर्गत धाबदा तहसील निवासी छिंद्रपाल सिंह उर्फ छिंदल जाति सांसी (26) को गिरफ्तार किया।

इन्होंने की कार्रवाई
दूधवाखारा थानाधिकारी वर्मा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, आनंद कुमार, जयप्रकाश, सज्जन सिंह, एचसी सुमेरसिंह, बन्नेसिंह आदि ने गश्त के दौरान अवैध पोस्त छिलका सहित ट्रक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है।

इनका कहना है
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेंगे। पूछताछ के बाद डोडा पोस्त खरीदने, बिक्री करने तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
रामप्रताप वर्मा, थानाधिकारी, दूधवाखारा, चूरू