4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए घेर लिया कनिष्ठ अभियंता को, आप रह जाएंगे हैरान

लाडनूं बस स्टैण्ड के आसपास एकत्रित गंदे पानी के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित दुकानदारों ने नगरपरिषद के कनिष्ठ अभियन्ता सुनीलदत्त मंडार का घेराव किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

इसलिए घेर लिया कनिष्ठ अभियंता को, आप रह जाएंगे हैरान

सुजानगढ़. लाडनूं बस स्टैण्ड के आसपास एकत्रित गंदे पानी के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित दुकानदारों ने नगरपरिषद के कनिष्ठ अभियन्ता सुनीलदत्त मंडार का घेराव किया। दुकानदार बाबूलाल सैनी ने बताया कि इससे पहले दो दर्जन दुकानदारों ने नगरपरिषद कार्यालय जाकर सभापति सिकन्दर अली खिलजी व आयुक्त हेमन्तकुमार तंवर को इस समस्या की जानकारी दी। नारायण तंवर, गोपालचन्द, राजकुमार ने सभापति को बताया कि एक पखवाड़े पहले आपके द्वारा मौका निरीक्षण किया गया था। तब नाली निर्माण व अन्य समाधान निकालने का वायदा दिया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नदीम ने बताया कि जब भी जलदाय विभाग की पेयजल आपूर्ति होती है जब इस क्षेत्र में नालियों से गंदा पानी आकर जमा हो जाता है। विक्रम सैनी ने गंदे पानी से राहगीरों को परेशानी होती है। एडवोकेट विनोदकुमार शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं किया तो कानूनी कदम उठाएंगे। इस मौके पर दुकानदार घीसूखां, श्रवणकुमार, आनन्दकुमार, मनसुखलाल भी मौजूद थे। कनिष्ठ अभियन्ता मण्डार ने बताया कि मौका स्थिति की जानकारी आयुक्त को दी जाएगी।