4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक खेल स्टेडियम पहुंची इंगलैण्ड के केविन किप की टीम, देखें क्यों

जिला स्टेडियम में करोड़ों की लागत से बन रहे सिंथेटिक ट्र्र्रैक को फाइनल लुक देने के लिए मंगलवार शाम इंगलैंड सिंथेटिक एक्सपर्ट की टीम ने सांसद राहुल कस्वा की मौजूदगी में ट्रैक का सर्वे किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

अचानक खेल स्टेडियम पहुंची इंगलैण्ड के केविन किप की टीम, देखें क्यों

चूरू. जिला स्टेडियम में करोड़ों की लागत से बन रहे सिंथेटिक ट्र्र्रैक को फाइनल लुक देने के लिए मंगलवार शाम इंगलैंड सिंथेटिक एक्सपर्ट की टीम ने सांसद राहुल कस्वा की मौजूदगी में ट्रैक का सर्वे किया। सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि स्टेडियम में बन रहे क्लास वन सिन्थेटिक ट्रैक का काम आखिरी चरण की तरफ बढ़ रहा है। इसके अन्तर्गत ट्रैक पर किए जा रहे कार्यों में बेस लेयर के कार्य व आगामी होने वाले अपर सिन्थेटिक लेयर की गुणवत्ता के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान इंग्लैड की तीन सदस्यीय टीम द्वारा सिन्थेटिक का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए केविन किप, केस्पर, ईगोर के नेतृत्व में आगामी एक माह में कार्य पूर्ण करने की सम्भावना है। सांसद ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक लगने के बाद फ्रांस की टीम इसका अवलोकन कर विश्व स्तरीय एथलेटिक्स ट्रैक का प्रमाण पत्र देगी। इसके बाद चूरू में नेशनल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
एसटीसी सेंटर खुलवाने में होगी आसानी
ज्ञात रहे क्लास वन ट्रैक बनने के बाद राजस्थान की प्रथम एवं देश की मुख्य ट्रैक में गिनती होगी। ट्रैक के लिए उपयोग में आने वाली निर्माण सामग्री यूके से आयातित की गई है। सांसद कस्वा ने बताया कि ट्रैक का निर्माण पूर्ण होने पर भारतीय खेल प्राधिकरण का एसटीसी सेंटर खुलवाने में आसानी रहेगी। इससे पहले मलेशिया के सर्वेयर केके लाओ के मार्गदर्शन में ट्रैक का प्रारंभिक कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कार्य गति व गुणवत्ता पर संतोष जताया। उनके साथ रामरतन सिहाग मौजूद थे। इस दौरान एसपी यादराम फांसल व एएसपी अनिल सिंह चौहान, जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लांबा, साई वरिष्ठ प्रशिक्षक रमेश पूनिया, कबड्डी प्रशिक्षक सरस्वती मुंडे, खेल विभाग के मनीष राठौड़, कोच पवन पूनिया, श्रवण बुडानिया, प्रहलाद बुडानिया, रामसिंह बडसरा एवं जिला स्टेडियम के खिलाड़ी उपस्थित थे।