
ये लो सरकार के एक मंत्री बयान: एक मई से मर्ज किए स्कूल होंगे अलग
सुजानगढ़. सामाजिक न्यायं एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिन प्राथमिक विद्यालयों का मर्ज किया था उनको एक मई से वापस अलग कर दिया जाएगा। ये बात मेघवाल ने पांच दिवसीय गोपालपुरा उत्सव के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में ये बात कही। मेघवाल ने कहा कि मीठे पानी की व्यवस्था हो रही है, बिजली पोल का सर्वे करवाकर काम किया जाएगा। 31 मार्च से पहले डिमांड नोटिस भरने वाली ढ़ाणियो के कनेक्शन हो जाएंगे। इससे पहले गांव की स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से गांव की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित सवाल पूछे और उनके निस्तारण की मांग की। मंत्री मेघवाल ने भी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। सरपंच सविता राठी ने भी विचार व्यक्त किए। शुरुआत में कन्हैयालाल शर्मा ने सवस्ती वाचन किया। तनदास स्वामी, ओमप्रकाश शर्मा, पंच पूसाराम प्रजापत, विक्रम चायल, तिलोकाराम, डाली, उपसरपंच मांगीकंवर, पंच अनूपकंवर, खुशालाराम मेघवाल, गोपालाराम मेघवाल, परसाराम माली, रूपाराम खीचड़, झूमरमल सारण, गोपाल भार्गव, भंवरसिंह रावणा राजपूत, गोपालसिंह, भींवाराम प्रजापत, उदाराम मेघवाल ने अतिथियो का स्वागत किया। इस मौके पर रेवन्तराम मेघवाल की ढ़ाणी जलने पर तत्काल आपदा सहायता पंचायत की ओर से मंत्री मेघवाल के हाथों 11हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया। संचालन कवि हरिराम मेघवाल ने किया।
Published on:
06 Feb 2019 02:04 pm
