5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर ने कहा, चुनाव में कोताही बर्दाश्त नहीं

लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत सोमवार को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

कलक्टर ने कहा, चुनाव में कोताही बर्दाश्त नहीं

चूरू. लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत सोमवार को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव कार्य में प्रशिक्षण का अत्यंत महत्व है। प्रशिक्षण से कार्मिकों की दक्षता में वृद्घि होती है तथा किसी प्रकार का नया प्रावधान जुड़ा है तो उससे सभी अवगत हो जाते हैं। इसलिए प्रशिक्षण से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी यह देखें कि चुनाव कार्मिकों का प्रशिक्षण बेहतरीन ढंग से संपादित हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान गंभीरता और अनुशासन बना रहे, इस बात का खास ध्यान रखें। चुनाव से जुड़े कार्मिकों की निष्पक्षता सदैव परिलक्षित होनी चाहिए। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डा. जेबी खान ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई पीपीटी एवं बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन कर लें और मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रखें ताकि प्रशिक्षणार्थी कार्मिकों की जिज्ञासा का शमन किया जा सके। संबंधित विधानसभा प्रभारी पहले से ही जाकर एसडीएम से संपर्क कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। 31 मार्च से विधानसभा मुख्यालयों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। पीआरओ कुमार अजय, राजीविका डीपीएम बजरंग सैनी, बीएल मेहरा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।