
churu photo
राजलदेसर.
एनएच 11 पर जीप चालक ने खड़े टेम्पो के टक्कर मार दी। इससे जीप एवं टेम्पो चालक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक जीप चालक हरियाणा के खिदराबाद निवासी सरवर बीकानेर से आम खाली करके आ रहा था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे झपकी आ गई। इस दौरान परसनेऊ स्टेण्ड पर किनारे खड़े टेम्पो के टक्कर मार दी। टक्कर से टेम्पों में बैठा राजलदेसर निवासी टेम्पो चालक प्रभु आचार्य व जीप चालक सरवर दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजलदेसर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने पर डा. संजय बुंदेला ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए। इस बारे में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
खली 108 की कमी
दुर्घटना होने पर 108 एम्बुलेंस की कमी खली। गौरतलब है कि108 एम्बूलेंस राजलदेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही रहती थी तथा 108 चालक व कम्पाउंडर केन्द्र में बने कोटेज वार्ड के एक कमरे में रहते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों की शिकायत पर उनसे कोटेज का कमरा खाली करवा लिया गया। सीएमएचओ ने चालक व कम्पाउंडर की रहने की व्यवस्था न होने के कारण एम्बुलेंस रतनगढ़ भिजवा दी।
बाइक फिसलने से दो घायलों की मौत, एक गंभीर
कातर. संाडवा के पास शुक्रवार शाम बाइक फिसलने से घायल तीन जनों मेें से दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक घायल का बीकानेर के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक गोपालपुरा निवासी माणकचंद मेघवाल ने रिपोर्टदी कि शुक्रवार रात उसका भतीजा मुनीराम मेघवाल, सुजानगढ़ निवासी मुनीराम पुत्र भागुराम मेघवाल व शीतल नगर श्रीडूंगरगढ़ निवासी बनवारी मेघवाल बाइक पर सवार होकर मानपुरा से नोडिया बारात में जा रहे थे। सांडवा से पांच किमी पहले भटलाई के पास संतुलन बिगडऩे से तीनों बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों का सांडवा में प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर किया। जहां उपचार के दौरान मुनीराम पुत्र मनफूल मेघवाल व मुनीराम पुत्र भागुराम मेघवाल की मौत हो गई। घायल बनवारी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Published on:
24 Jun 2018 12:13 pm
