5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान बोले, हमारे हक का दे दो बीमा क्लेम

अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर पीएनबी बुचावास शाखा से जुड़े केसीसी धारक किसानों को बकाया बीमा क्लेम देने की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

किसान बोले, हमारे हक का दे दो बीमा क्लेम

तारानगर. अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर पीएनबी बुचावास शाखा से जुड़े केसीसी धारक किसानों को बकाया बीमा क्लेम देने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पीएनबी बुचावास शाखा के अनेक केसीसी धारक किसानों को अभी तक रबी फसल २०१६-१७ का बीमा क्लेम नहीं मिला है जिस कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सभा ने वंचित किसानों को रबी फसल २०१६-१७ का एवं सभी किसानों को खरीफ फसल २०१७ का बीमा क्लेम शीघ्र देने की सरकार से मांग की है। सभा के निर्मल प्रजापत, सीताराम, रामनिवास, खींवाराम प्रजापत, मनफूल, हनुमान सहारण, महावीर, ओमप्रकाश, पोकरराम, ईशराम आदि किसान ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।


बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
सरदारशहर. भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सह क्षेत्र संगठन मंत्री राजवीरसिंह की अध्यक्षता में आदर्श विद्या मंदिर में हुई। संघ के तहसील अध्यक्ष जगदीश श्योराण ने ध्वजारोहण किया। राजवीरसिंह ने जिले की समस्याओं की निजात के लिए किसानों को संगठित करने के लिए प्रेरित किया। जिला मंत्री बनवारीलाल दाधीच ने तहसीलों व पांच उप तहसीलों प्रभारी मनोनीत कर उन्हे तहसील अध्यक्षों एवं मंत्रियों से मिलकर कार्यकारिणी पूर्ण कर ग्राम समितियां बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सह मंत्री मामराज तरड़, जिला महिला प्रमुख मनीता स्वामी, जिला युवा प्रमुख गजानन्द जांगिड़, तारानगर अध्यक्ष इन्द्राज नुइया, शीशराम गोगटिया, मूलाराम सारण, प्रकाश, भोजराज बीकमसरा, कन्हैयालाल बन्धनाऊ, अशोक बोहरा आदि उपस्थित थे।